यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपडेटेड Pick Mi सर्विस लेकर आया Xiaomi इंडिया
आपके घर से रिपेयर के लिए डिवाइसेज को पिक करने व ड्रॉप करने के लिए Xiaomi ने अपने सर्विस ‘Pick ...और पढ़ें

Xiaomi ने अपने अपडेटेड सर्विस ‘Pick Mi’ की घोषणा की है। ‘Pick Mi’ सेल्स सर्विस के बाद रिपेयर के लिए कंपनी की ओर से दी जाने वाली घर से पिक अप और ड्रॉप की सुविधा है।
कंज्यूमर्स अब 7676404444 नंबर पर Pick Mi सर्विस की बुकिंग के लिए एक मिस कॉल दे सकते हैं। साथ ही, यह सर्विस टोल फ्री नंबर 1800 103 6286 पर कॉल करने से भी मिलेगी। Pick Mi सर्विस के लिए 189 रुपये की कीमत अदा करनी होगी जो ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी दे सकते हैं।
फिलहाल यह सर्विस 597 शहरों, 29 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है।
इसके अलावा यह सर्विस सुदूर इलाके में भी उपलब्ध है जैसे कोहिमा, भुज, कांगड़ा और अंडमान निकोबार। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में यह सर्विस बाइकर के जरिए उपलब्ध करायी जाती है व भारत के शेष जगहों पर कुरियर पार्टनर Fedex यह सुविधा देता है।
डिवाइस के पिक करने व मरम्मत के बाद वापस लौटाने में महानगरों में कुल 24 घंटे का समय लगता है और बाकी जगहों पर 7 से 10 दिन की अवधि लगता है।
सावधान! बैकस्पेस बटन इस तरह से बन रहा कंप्यूटर हैकिंग का कारण
