विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर देगा भारत में दस्तक जियाओमी का एमआई3

By Edited By:
Published: Mon, 29 Sep 2014 04:46 PM (IST)

अब इंतजार हुआ खत्म, क्योंकि चीनी स्मार्टफोन कंपनी जियाओमी जल्द ही अपने प्रसिद्ध स्मार्टफोन एमआई3 के साथ भारत में फिर से वापसी कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह कहा जा रहा है कि कंपनी द्वारा दीवाली के त्यौहार को खास बनाते हुए एमआई3 को भारत में सेल के लिए उतारा जाएगा। यह कंपनी द्वारा भारत में लांच किया गया पहला स्मार्टफोन है जिस

News Article Hero Image

अब इंतजार हुआ खत्म, क्योंकि चीनी स्मार्टफोन कंपनी जियाओमी जल्द ही अपने प्रसिद्ध स्मार्टफोन एमआई3 के साथ भारत में फिर से वापसी कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह कहा जा रहा है कि कंपनी द्वारा दीवाली के त्यौहार को खास बनाते हुए एमआई3 को भारत में सेल के लिए उतारा जाएगा।

यह कंपनी द्वारा भारत में लांच किया गया पहला स्मार्टफोन है जिसकी पहली बिक्री में ही केवल 10,000 हैंडसेट के लिए फ्लिपकार्ट पर रजिस्ट्रेशन के आंकड़े 1 लाख से पार थे।

कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी का कहना है कि जियाओमी द्वारा आने वाले अक्टूबर महीने में भारतीय बाजार में एक ही हफ्ते में एक लाख एमआई3 हैंडसेट बेचने का प्रावधान बनाया गया है।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ह्यूगो बारा ने बताया कि जियाओमी द्वारा हांगकांग से एमआई3 व रेडमी 1एस के हैंडसेट को भारत पहुंचाने के लिए हवाई जहाजों की व्यवस्था की जा रही है।

केवल हैंडसेट की बिक्री ही नहीं बल्कि कंपनी द्वारा अन्य जरूरी विषयों पर भी चर्चा की जा रही है जैसे कि भारत में मौजूदा कंपनियों की मदद से ज्यादा से ज्यादा सर्विस सेंटर बनाना व साथ ही भारत में ही कंपनी की एक विनिर्माण इकाई होना।

अभी तक फ्लिपकार्ट की मदद से जियाओमी द्वारा भारत में अनगिनत ग्राहक बटोरे गए हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है। ग्राहक पूरे उत्साह के साथ जियाओमी के फोन खरीद रहे हैं जिसकी बदौलत आज कंपनी की गिनती भारतीय स्मार्टफोन बाजार की बड़ी-बड़ी कंपनियों में हो रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी जियाओमी ने हाल ही में दूसरी तिमाही के बाद सैमसंग को पछाड़ा है।

पढ़ें:छूकर चीजों को महसूस करेगा रोबोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।