विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डिलीट किए गए डाटा को कर सकते पुन: प्राप्त'

By Edited By:
Published: Thu, 10 Jul 2014 12:55 PM (IST)

एंड्रायड डिवाइस से डिलीट किए गए डाटा को आसानी से पुन: प्राप्त किया जा सकता है। आप अपने स्मार्टफोन को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एंड्रायड डिवाइस से डिलीट किए गए डाटा को आसानी से पुन: प्राप्त किया जा सकता है।

आप अपने स्मार्टफोन को बेचने जा रहे, इसके पहले आपने अपने फाइल्स को जरूर डिलीट कर दिया होगा ताकि जो भी खरीददार हो वह आपके किसी भी डॉक्यूमेंट को पढ़ न सके और ही कोई तस्वीर देख सके। लेकिन इतना काफी नहीं क्योंकि प्राग के एक सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी, 'एवास्ट' ने यह दावा किया है कि उपयोग में लाए गए स्मार्टफोन या एंड्रायड आधारित किसी भी डिवाइस से डिलीट किए हुए डाक्यूमेंट व पर्सनल डाटा को दोबारा हासिल किया जा सकता है और भी बड़ी आसानी से।

40,000 से ज्यादा पर्सनल फोटो, इमेल्स, टेक्सट मैसेज और कुछ केस में तो विक्रेताओं की आइडेंटिटी भी 'एवास्ट' ने पुन: प्राप्त कर लिया है।

एवास्ट कंपनी के प्रेसिडेंट मैक्कोलगन ने कहा, 'हमने पूरे अमेरिका के विक्रेताओं से कई तरह के एंड्रायड डिवाइसेज खरीदे व पहले के सभी सूचनाएं जो डिलीट कर दी गयीं थी वह सब हासिल किया।' उन्होंने आगे बताया कि, जब तक आप पूर्ण रूप से ओवरराइट नहीं करते तब तक आपके डिलीट किए हुए डाटा को पुन: प्राप्त किया जा सकता है।

एवास्ट ने ऐसे 20 पुराने स्मार्टफोन का विश्लेषण किया जिसके पुराने यूजर ने फैक्ट्री रीसेट या डिलीट ऑल ऑपरेशन का प्रयोग किया था।

शोधकर्ताओं ने 40,000 स्टोर की गई तस्वीर्रें 1500 से ज्यादा फैमिली फोट, 1000 से ज्यादा गूगल सर्चेज, 750 इमेल्स व टेक्सट मैसेज, 250 से ज्यादा कंटैक्ट नेम और इमेल एड्रेस, पूर्व चार यूजर्स की पहचान व एक लोन एप्लीकेशन को फिर से प्राप्त कर लिया।

मैक्कोलगन ने कहा, 'अमेरिका में इबे पर प्रतिदिन करीब 80,000 से ज्यादा प्रयोग किए गए यानि पुराने स्मार्टफोन बिक्री के लिए आते हैं। कंज्यूमर को यह जरा भी अहसास नहीं होता कि वो अपने फोन के साथ अपनी पुरानी यादों को भी बेच रहे।'

तस्वीरें, इमेल्स व अन्य डॉक्यूमेंट्स व आपके पहचान को दूसरे गलत कामों जैसे आइडेंटिटी चोरी, ब्लैकमेल आदि के लिए उपयोग किया जा सकता है।

प्रेसिडेंट ने आगे बताया कि, पुराने फोन को बेचना अच्छी बात है पर अपनी प्राइवेसी की रक्षा भी आपके हाथ है।

पढ़ें: टैप कामर्स कंपनी को खरीदेगा ट्वीटर

पढ़ें: खास आईपैड के लिए याहू ने अपडेट की एप्लीकेशन