यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टैप कामर्स कंपनी को खरीदेगा ट्विटर
न्यूयार्क। ट्विटर टैप कामर्स कंपनी को खरीदने पर राजी हो गया है। यह कंपनी एप कंज्यूमर को टार्गेट कर काम ...और पढ़ें

न्यूयार्क। ट्विटर टैप कामर्स कंपनी को खरीदने पर राजी हो गया है। यह कंपनी एप कंज्यूमर को टार्गेट कर काम करती है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक यह सौदा करीब सौ मिलियन अमेरिकी डालर में हुआ है।
न्यूयार्क, सेन फ्रांसिस्को और लंदन आधारित टैप कामर्स कंपनी के फिलहाल करीब पचास हजार एप्लीकेशंस मौजूद हैं। सौदे के मद्देनजर टैप कामर्स के कॉ-फाउंडर ब्रायन लॉंग ने ब्लॉग में लिखा है कि वह मोपब एप के जरिए आगे की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सौदे से मौजूदा यूजर्स पर किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
