विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के जरिए कंपनी को 31 रुपये की कमाई

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 22 Feb 2016 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2016 03:47 PM (IST)

दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम251 को लेकर उठते सवालों के बीच कंपनी ने साफ किया है कि कंपनी 251 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम251 को लेकर उठते सवालों के बीच कंपनी ने साफ किया है कि कंपनी 251 रुपए में स्मार्टफोन बेचने के बाद भी 31 रुपए की कमाई करेगी।

रिंगिग बेल्स कंपनी का नोएडा में ऑफिस है और फ्रीडम251 की लांचिंग के बाद से कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोयल को कई तरह के हालात का सामना करना पड़ा है। उनका तीन मंजिला ऑफिस किराए का है जहां पुलिस और इनकम टैक्स अधिकारी पूछताछ के लिए आ चुके हैं।

तमाम आशंकाओं के बीच, मोहित का यह खुलासा बहुत अहम है कि वे न केवल 251 रुपए में स्मार्टफोन बेचेंगे बल्कि हर हैंडसेट पर 31 रुपए की कमाई भी करेंगे।

पांच करोड़ रजिस्ट्रेशन, लेकिन 25 लाख को ही मिलेगा फ्रीडम251

एक अंग्रेजी अखबार से चर्चा में मोहित ने कहा, मुझे किसी का डर नहीं है, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मेरी यह योजना रातों-रात नहीं बनी है। मैं 15 अप्रैल से डिलिवरी शुरू कर दूंगा।

मालूम हो, कंपनी का दावा है कि 18 फरवरी को आवेदन स्वीकारने के बाद से कंपनी को फ्रीडम-251 के लिए सात करोड़ रजिस्ट्रेशन आ गए हैं। सीमित आपूर्ति के लिए कंपनी ने पहले दौरे के लिए महज 25 लाख स्मार्टफोन की बुकिंग ली है। 25 लाख स्मार्टफोन की बुकिंग ऑफलाइन हुई है।

इससे पहले केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 के बारे में कई शिकायतें मिली हैं। इन्हें सज्ञान में लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।