विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस जिओ को टक्कर देने वोडाफोन लाया सबसे बड़ा डाटा ऑफर, मिलेगा 53 रुपये में 1जीबी 3जी डाटा

By MMI TeamEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 12:50 PM (IST)

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ को टक्कर देने के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ को टक्कर देने के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने शानदार प्लान लॉन्च किए हैं। वोडाफोन ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए तीन नए 3जी डाटा पैक्स लॉन्च किए हैं। इनमें से 1 पैक की वैधता 12 महीने की है। वहीं, बाकि के दो पैक्स की वैधता 6 महीने की है। नए पैक अभी सिर्फ तमिलनाडु सर्किल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

क्या है नए डाटा प्लान?

1. कंपनी ने बताया कि 1501 रुपये वाले डाटा पैक की वैधता 12 महीनों की है। इस पैक में ग्राहकों को 15 जीबी 3जी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान के तहत ग्राहक 12 महीने की अवधि तक सस्ते दरों में इंटरनेट पैक रीचार्ज करा सकते हैं। इस दौरान 1 जीबी 3जी डाटा 53 रुपये, 2 जीबी 3जी डाटा 103 रुपये और 5 जीबी 3जी डाटा 256 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है।

2. वहीं, दूसरा पैक 748 रुपये का है जिसकी वैधता 6 महीने की है। इसके तहत यूजर्स को सबसे पहले 3 जीबी 3जी डाटा दिया जाएगा। जिसके बाद अगले 6 महीने तक 1 जीबी 3जी डाटा 106 रुपये की दर से रीजार्च कराया जा सकेगा।

3. इसके अलावा सबसे सस्ता पैक 494 रुपये का है। इसकी वैधता भी 6 महीने की है। इसमें 2जीबी डाटा दिया जाएगा। जिसके बाद 6 महीने तक 1 जीबी 3जी डाटा 122 रुपये में रीचार्ज कराया जा सकेगा।