विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेस्टिव सेल: 16000 रुपये तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन्स

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Fri, 22 Sep 2017 01:45 PM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 11:49 AM (IST)

फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों पर चल रही सेल में स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट दी जा रही है

फेस्टिव सेल: 16000 रुपये तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन्स
फेस्टिव सेल: 16000 रुपये तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। त्यौहार सीजन में सभी ई कॉमर्स कंपनियां अपने यूजर्स के लिए सेल का आयोजन कर रही हैं। अगर आप इस सेल में स्मार्टफोन खरीदना का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। अपनी इस खबर में हम आपको ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जो अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 10000 से 16000 रुपये तक के भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S7
कीमत : 46,000 रुपये
छूट के बाद कीमत : 29,990 रुपये

सैमसंग के हाई एंड फीचर्स से लैस गैलेक्सी S7 स्मार्टफोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो फिल्पकार्ट से 29,900 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। आपको बता दें फिल्पकार्ट पर चल रहे बिग बिलियल डेल सेल में सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 16,010 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, फिल्पकार्ट इस फोन पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। डिस्काउंट के बाद यूजर्स इस स्मार्टफोन को 6900 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन को 48,900 रुपये में पेश किया गया था।

Related image

एप्पल आईफोन 7 (128 जीबी)
कीमत : 59,999 रुपये
छूट के बाद कीमत : 43,798 रुपये

एप्पल की ओर पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 7 (128 जीबी) की कीमत में भी काफी कटौती की गई है। फिल्पकार्ट सेल में इस फोन पर 15,201 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी कि डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन के 128 जीबी वैरिएंट को 49,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी फोन पर 15,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।

सोनी एक्सपीरिया XZs
कीमत : 51,900 रुपये
छूट के बाद कीमत : 39,900 रुपये

इस साल अप्रैल में सोनी एक्सपीरिया XZs स्मार्टफोन को भारत में 51,900 रुपये में पेश किया गया है। हालांकि, फिल्पकार्ट पर चल रहे सेल में इस स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन को 39,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही, आपको इस फोन पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Image result for Sony XZs

एलजी V20
कीमत : 31,399 रुपये
छूट के बाद कीमत : 28,601 रुपये

LG V20 स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल दिसंबर में 60,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद स्मार्टफोन की कीमत में कई बार भारी कटौती की गई है। मौजूदा समय में यह स्मार्टफोन 31,399 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। लेकिन अमेजन के ग्रेट इंडियन सेल में इस स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन को 28,601 रुपये में खरीद सकते है। इसके अलावा, फोन पर 10,341 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

मोटो Z
कीमत : 39,999 रुपये
छूट के बाद कीमत : 24,999 रुपये

मोटोरोला ने पिछले साल नवंबर में 39,999 रुपये में अपना पहला मॉड्यूलर स्मार्टफोन को पेश किया था। फिल्पकार्ट सेल में इस स्मार्टफोन पर 15,000 रुपये की छूट दी जा रही है जिसके बाद इस स्मार्टफोन को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को इस स्मार्टफोन पर 20,000 रूपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

इस दिवाली एयर प्यूरिफायर पर मिल रहा 50 फीसद तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल बनाम फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल: स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध यह डील्स

ई कॉमर्स कंपनियों का इस दिवाली दोगुनी कमाई का लक्ष्य, ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।