विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन बनाम फ्लिपकार्ट सेल: ये हैं स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध बेस्ट डील्स

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Fri, 22 Sep 2017 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 12:41 PM (IST)

दो बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स की सेल में जानें आपके लिए कौन-सी बेस्ट स्मार्टफोन डील्स हैं उपलब्ध

अमेजन बनाम फ्लिपकार्ट सेल: ये हैं स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध बेस्ट डील्स
अमेजन बनाम फ्लिपकार्ट सेल: ये हैं स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध बेस्ट डील्स

नई दिल्ली(जेएनएन)| ऑनलाइन चल रही सेल में अमेजन और फ्लिपकार्ट के बीच सबसे बड़ी टक्कर है| जहां बजट और प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर कुछ अच्छी डील्स मिल रही हैं| वहीं, फ्लिपकार्ट हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है|

डील्स के साथ-साथ फ्लिपकार्ट एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10 फीसद का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है| वहीं, अमेजन एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10 फीसद तक का कैशबैक दे रही है|

आइए जानें अमेजन और फ्लिपकार्ट पर दी जा रही बिग डील्स के बारे में:

सैमसंग गैलेक्सी S7
सैमसंग गैलेक्सी की कीमत 46000 रुपये है| डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट पर यह फोन 29990 रुपये में उपलब्ध है| फोन पर लगभग 16000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है| इसके साथ ग्राहकों को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 3000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है|
अमेजन पर यह फोन 39400 रुपये में उपलब्ध है| यानि की सैमसंग गैलेक्सी S7 लॉन्च प्राइज से 6600 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है|


लेनोवो K8 प्लस
लेनोवो के इस मॉडल को भारत में दो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था| एक 32GB स्टोरेज और 3GB रैम के साथ 10999 रुपये में पेश किया गया था| इसके अलावा हॉलिडे एडिशन के साथ 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया था| 3GB रैम वाला वैरिएंट फ्लिपकार्ट पर 8999 रुपये में उपलब्ध है | यानि की इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है|
अमेजन पर यह हैंडसेट लॉन्च प्राइज पर ही उपलब्ध है|

रेडमी नोट 4

शाओमी रेडमी नोट 4 4GB रैम/64GB स्टोरेज हैंडसेट 2000 रुपये के प्राइज ड्राप के साथ 8999 रुपये में उपलब्ध है| शाओमी अपने हैंडसेट पर अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और पार्टनर स्टोर्स पर फेस्टिव सीजन के तहत डिस्काउंट दे रहा है| कंपनी के अनुसार, रेडमी नोट 4 3GB रैम/32GB स्टोरेज और 4GB रैम/64GB स्टोरेज वैरिएंट को क्रमश: 1000 और 2000 रुपये का प्राइज ड्राप मिलेगा| इसके बाद फोन 9999 और 10999 रुपये में मिलेंगे|

इनके अलावा भी दोनों ई-कॉमर्स साइट्स पर कई अच्छी डील्स दी जा रही हैं|  

यह भी पढ़ें:

23 एमपी कैमरा और 4 जीबी रैम के साथ सोनी ने लॉन्च किया Xperia XA1 Plus, जानें कीमत

ड्यूल रियर कैमरा के साथ 9000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ पैनासोनिक का यह स्मार्टफोन

जियोनी और इंटेक्स ने लॉन्च किए 3 नए स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।