विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोटोरोला मोटो Z2 प्ले की कीमत में ही बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ बाजार में मौजूद है ये स्मार्टफोन्स

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 10:00 PM (IST)

प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने कुछ महीने पहले ही भारत में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन मोटो Z2 प्ले लॉन्च किया है।

मोटोरोला मोटो Z2 प्ले की कीमत में ही बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ बाजार में मौजूद है ये स्मार्टफोन्स
मोटोरोला मोटो Z2 प्ले की कीमत में ही बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ बाजार में मौजूद है ये स्मार्टफोन्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने कुछ महीने पहले ही भारत में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन मोटो Z2 प्ले लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 27,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था। लेकिन हाल ही में इस स्मार्टफोन की कीमत में 3000 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद अब इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये हो गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि मोटो Z प्ले के पहले जनरेशन फोन में भी वही स्पेसिफिकेशन मौजूद थे जो कि मोटो Z2 प्ले में दिए गए है। साथ ही, मोटो Z प्ले में बड़ी बैटरी भी दी गई है। हालांकि इसी कीमत में दूसरी कंपनी के स्मार्टफोन्स वनप्लस 3T और सैमसंग गैलेक्सी S7 भी बाजार में उपलब्ध है। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि मोटो Z2 प्ले की कीमत में ही आपको और कौन कौन से फोन बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ मिल सकते हैं।
सबसे पहले जानिए मोटो Z2 प्ले में क्या है खास

मोटो Z2 प्ले
कीमत : 24,999 रुपये

मोटो Z2 प्ले में 5.5 इंच का फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल का है। इसके डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट 3 GB रैम के साथ 32 GB स्टोरेज और 4 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन में ड्यूल-टोन LED फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटो फोकस, लेजर ऑटो फोकस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ड्यूल पिक्सल ऑटो फोकस और f/1.7 अपर्चर जैसे फीचर से लैस है। इसके अलावा फोन में फ्रंट के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 3000 mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 3T
कीमत : 25,999 रुपये

फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.35 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 6 GB रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 MP का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 16 MP का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इसमें 3400 mAh की बैटरी दी गई है, जो डैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, 4G सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे गनमेटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी S7
कीमत : 29,990

इसमें 5.1 इंच का क्वाड-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक्सीनोस 8890 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 यह भी पढ़ें:

ट्राई टेलिकॉम ऑपरेटर्स पर 2जी नेटवर्क बंद करने के लिए डाल रहा दवाब: आइडिया

बीएसएनल के साथ साझेदारी में माइक्रोमैक्स पेश करेगा 2000 रुपये का फीचर फोन

दिल की धड़कने अब करेंगी आपका फोन अनलॉक, आई नई तकनीक 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।