विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर आप भी मोबाइल पर भेजते हैं पोर्न तो...

By MMI TeamEdited By:
Published: Mon, 16 May 2016 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2016 12:06 PM (IST)

स्मार्टफोन पर इंस्टैंट मेसेजिंग एप व्हाट्स एप के द्वारा पोर्न देखना और भेजना बहुत आसान और कॉमन हो गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आज पोर्न किसी भी उम्र के यूजर के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाता है और स्मार्टफोन की लोकप्रियता ने तो इसे आसानी से घर-घर पहुंचा दिया है क्योंकि फोन पर इंटरनेट की सुविधा है, जिसकी मदद से पोर्न आसानी से देखा जा सकता है। स्मार्टफोन पर इंस्टैंट मेसेजिंग एप व्हाट्स एप के द्वारा पोर्न देखना और भेजना बहुत आसान और कॉमन हो गया है। लेकिन अगर आप भी अपने स्मार्टफोन पर किसी को पोर्न भेजते हैं तो संभल जाए! ऐसा करने से आपको जेल भी हो सकती है।

पढ़े: खतरनाक है यहां स्मार्टफोन रखना, आप भी कर रहे हैं ये गलती तो संभल जाएं!

जी हां, इस बात को बहुत कम लोग जानते है कि भारत के आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत कोई भी ऐसी सामग्री जो कामुक हो, जिसे पढ़ने और सुनने से किसी का कैरेक्टर बिगड़ सकता हो, उसका इलेक्ट्रोनिक तरीके से प्रकाशन या उसे शेयर करना कानूनन दंडनीय अपराध है।

पोर्न भेजने पर ये हो सकती है सजा
1. पहली बार अगर आप पोर्न पब्लिश कर रहे हैं या सेंड कर रहे हैं तो दोषी पाए जाने पर एक लाख तक का जुर्माना और पांच साल तक की कैद हो सकती है।

2. दोबारा दोषी पाए जाने पर दो लाख तक का जुर्माना और दस साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

3. सेक्शन 67ए 'सेक्सुअली एक्सप्लिसिट' स्टफ या सामग्री का इलेक्ट्रोनिक तरीके से प्रकाशन या उसे बांटने को अपराध करार देती है।

पढ़े: अब मात्र 330 रुपये में घर बैठे ही बनवाएं डीएल

4. जो लोग पहली बार दोषी पाए जाते है उन्हें 5 साल कैद, 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और दोबारा दोषी पाएं जाने पर 7 साल तक की कैद और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

5. अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर के द्वारा कुछ अपलोड करें और सेंड करें तो उसे सर्च करना फिर भी मुमकिन है, लेकिन फोन के द्वारा जब ऐसी चीजें भेजी जाती है तो पता लगाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए कानून ने कड़े नियम बनाएं है।