विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस 5 मई से होगा भारत में उपलब्ध

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Thu, 04 May 2017 05:34 PM (IST)

सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस स्मार्टफोन्स को कंपनी के रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते है

सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस 5 मई से होगा भारत में उपलब्ध
सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस 5 मई से होगा भारत में उपलब्ध

नई दिल्ली(जेएनएन)। मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S8 और S8 प्लसस के लिए इंतेजार अब खत्म होगा । आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी 5 मई को इन दोनों फोन्स को भारत में पेश करने जा रही है। यह फोन सिर्फ फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा फोन को ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस स्मार्टफोन्स को कंपनी के रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते है।

फोन के कीमत की अगर बाते करें तो, सैमसंग गैलेक्सी S8 स्मार्टफोन की कीमत 57,900 रुपये और S8 प्लस की कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। इन स्मार्टफोन्स को प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को कंपनी की ओर से मुफ्त वायरलेस चार्जर भी दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस के फीचर्स:

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'ड्यूल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+ में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है। ये स्मार्टफोन चुनिंदा मार्केिट में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ आएंगे। भारत भी इन्हीं मार्केिट्स में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, जिन्हें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे, जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+ वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें:

शाओमी भारत में खोलेगा अपना पहला Mi Home Store, जानें क्या होगा खास

रिलायंस जियो ने एयरटेल पर फिर से लगाया झूठे एड प्लान का आरोप, पढ़ें दोनों कंपनियों के बीच अब तक की Rivalry के बारे में

Amazon App Jackpot कॉन्टेस्ट हुआ शुरु, मिल रहा फ्री में आईफोन 7 जीतने का मौका