विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नये वर्ष 2015 में लांच हो रहा सैमसंग स्‍मार्ट टीवी

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 01 Jan 2015 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jan 2015 01:01 PM (IST)

सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी लिमिटेड ने कहा कि टाइजन पर आधारित इसका स्‍मार्ट टेलीविजन प्रोडक्‍ट वर्ष 2015 में लांच हो जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि टाइजन पर आधारित इसका स्मार्ट टेलीविजन प्रोडक्ट वर्ष 2015 में लांच हो जाएगा।

स्मार्ट टीवी में अतिरिक्त सॉफ्टवेयर और कनेक्टीविटी फंक्शन जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग है। सैमसंग ने पिछले वर्ष डेवलपर कांफ्रेंस में टाइजन से लैस टीवी सेट डिस्प्ले किया था।

विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सैमसंग अध्यक्ष किम ह्यूंक-सुक ने कहा, ‘हम अभी टाइजन पर फोकस कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अन्य टीवी निर्माता भी इसका उपयोग कर प्लैटफार्म को विकसित करने में मदद करेंगे।’

टाइजन को कम कंप्यूटिंग पावर वाले डिवाइसेज जैसे- रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन आदि के साथ भी चलाया जा सकता है।

पढ़ें: साइड डिस्प्ले के साथ लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट एज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।