विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइड डिस्‍प्‍ले के साथ लांच हुआ सैमसंग गैलेक्‍सी नोट एज

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 24 Dec 2014 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 24 Dec 2014 11:07 AM (IST)

सैमसंग ने गैलेक्‍सी नोट एज को भारत में लांच कर दिया है। यह पहला ऐसा स्‍मार्टफोन है जिसमें साइड डिस्‍प्‍ले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट एज को भारत में लांच कर दिया है। यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें साइड डिस्प्ले है। अगले वर्ष के जनवरी माह के पहले सप्ताह से यह कंज्यूमर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यह चारकोल ब्लैक और फ्रस्ट व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।

यह घोषणा तब की गयी जब फर्म ने कहा कि यह अपने सीमित स्टॉक को 22 देशों- आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आइसलैंड, भारत, इटली, कजाकिस्तान, लक्जेमबर्ग, नेपाल, नार्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड और यूके में रिलीज करेगा।

64,900 रुपये में मिलने वाले इस फोन को सैमसंग ने गत सितंबर माह में आयोजित आइएफए में लांच किया था। यह फोन सैमसंग के फ्लेक्सिबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। जबकि मेन स्क्रीन पहले फोन की तरह ही फ्लैट था।

गैलेक्सी नोट एज में 5.6 इंच क्वाड- एचडी, 1600 गुणा 2560 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ सुपर एमोल्ड डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 2.7जीएचजेड क्वालकॉम स्नैपड्रगन 805 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 3.7 एमपी का फ्रंट व 16 एमपी का रियर कैमरा, 3 जीबी का रैम और 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रायड 4.4 किटकैट पर आधारित यह फोन मल्टीविंडो की मदद से यूजर्स को मल्टी टास्किंग का मजा देगा। कनेक्टीविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, एएनटी प्लस, यूएसबी2.0, एमएचएल3.0 और आइआर एलइडी हैं। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी लगी है।

पढ़ें: एंड्रायड 4.4.2 के साथ लांच हुआ विडियोकॉन इंफिनियम जेड50 नोवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।