यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जल्दी करें! शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम की चौथी ओपन सेल शुरु
भारत में शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम की चौथी सेल शुरु हो चुकी है। ये दोनों फोन्स ई-कॉमर्स ...और पढ़ें

भारत में शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम की चौथी सेल शुरु हो चुकी है। ये दोनों फोन्स ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और शाओमी की ऑफिशियल साइट mi.com पर उपलब्ध है। ये एक ओपन सेल है जिसमें ग्राहकों को फोन लेने से पहले रजिस्टर करने की कोई जरुरत नहीं है। इन फोन्स को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले सेल रिकॉर्ड के मुताबिक फोन सेल के लिए ऑनलाइन होने के कुछ ही देर में आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। पहली सेल में महज 8 मिनट के अंदर रेडमी 3एस प्राइम के 90,000 हैंडसेट्स बिक गए थे। इसके अलावा जो सेल 24 अगस्त को हुई थी उसमें रेडमी 3एस प्राइम महज 8 मिनट में बिक गए थे। आपको बता दें कि दोनों ही फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं बस रेडमी 3एस प्राइम की इंटरनल मेमोरी और रैम रेडमी 3एस से ज्यादा है।
शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम की स्पेसिफिकेशन्स:
इन दोनों ही फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे है सिर्फ रेडमी 3एस में 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी और 2 जीबी रैम दी गई है। जबकि रेडमी 3एस प्राइम में 32 जीबी इंटरनल मेमोरी और 3जीबी की रैम दी गई है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्पले दी गई है। वहीं, रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम एंड्रायड 6.01 मार्शमैलो पर काम करते हैं। ये फोन्स 1.1 गीगाहर्टज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ये फोन्स डुअल सिम सपोर्ट करता है।

बेहतर फोटोग्राफी के लिए इनमें 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है जो फेज डिटेक्शन ऑटोफोक्स, एफ/2.0 अपर्चर, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ ही 5 एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इनमें 4जी, वाइ-फाइ, जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस हैंडसेट में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
