विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Xiaomi Mi 4i के लिए फ्लैश नहीं बल्‍कि ओपन सेल!

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 14 Jul 2015 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2015 12:51 PM (IST)

अब तक फ्लैश सेल के माध्‍यम से बेचे जाने वाला 'जियाओमी एमआइ4आइ' स्मार्टफोन के लिए ओपन सेल उपलब्‍ध कराया गया है, यह अब बिना रजिस्ट्रेशन ही उपलब्ध होगा।

News Article Hero Image

अब तक फ्लैश सेल के माध्यम से बेचे जाने वाला 'जियाओमी एमआइ4आइ' स्मार्टफोन के लिए ओपन सेल उपलब्ध कराया गया है, यह अब बिना रजिस्ट्रेशन ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने सोशल चैनल्स के माध्यम से यह जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि यह डिवाइस फ्लिपकार्ट, एमआइ.कॉम, स्नैपडील और अमेजन पर डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध होगा।

जियाओमी ने यह डिवाइस अप्रैल में 12,999 रुपये की कीमत के साथ लांच किया था। यह कंपनी का पहला हैंडसेट है जो चीन के बाहर लांच किया गया है।

एमआइ 4आइ में 5 इंच 1080पी डिस्प्ले, 8.कोर 64-बिट स्नैपड्रगन 615 सेकेंड जेनरेशन प्रोसेसर, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी और 2 जीबी का रैम है। यह डिवाइस एंड्रायड लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह डुअल सिम 4जी डिवाइस डुअल-टोन फ्लैश के साथ 13 एमपी के सीमॉस सेंसर से लैस है। इसमें 5 एमपी का फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा इसमें 3120 एमएएच की बैटरी लगी है और मोटाई 7.8 मिमी है।

इन उपायों को अपनाकर बढ़ाएं अपने लैपटॉप की लाइफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।