विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर की कामों में मदद करेगा 'रोबोट'

By Edited By:
Published: Fri, 18 Jul 2014 01:54 PM (IST)

एमआइटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा रोबोट विकसित किया है जिसे अपनी कलाई पर बांध हाथों में स्पीड ला सकते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। एमआइटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा रोबोट विकसित किया है जिसे अपनी कलाई पर बांध हाथों में स्पीड ला सकते हैं। यह रोबोट ऐसे काम करेगा जैसे आपके हाथ में दो एक्सट्रा अंगुलियां लग गयी हों।

उदाहरण के लिए इस रोबोट को पहनकर यूजर एक ही हाथ से बोतल को पकड़ उसके ढक्कन को आसानी से लगा सकता है। मैसाचुसेट्स के के प्रोफेसर हैरी असाडा ने कहा, 'आपको इस रोबोट को किसी तरह का कमांड देने की जरूरत भी नहीं बस जैसे आप अपने अंगुलियों को घुमाते हैं काम के वक्त बस यही करना है उसके बाद यह रोबोट खुद ही आपकी अंगुलियों की मदद करने आगे आएगा।'

असादा ने उम्मीद जतायी की यह रोबोट घर के कामों में लोगों की मदद करेगा जैसे- जार खोलने या बंद करने में, भारी सामान उठाने में आदि।

इस रोबोट को 'सुपरन्यूमरी रोबोटिक हैंड्स' का नाम दिया गया है।

पढ़ें: टर्मिनेटर स्टाइल के रोबोट की हकीकत जल्द होगी पूरी

पढ़ें: अब 'रोटीमेटिक' रोबोट बनाएगा गोल रोटियां