विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट की लुमिया 540 भारत में भी लांच करने की तैयारी

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2015 10:36 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 10:53 AM (IST)

घरेलू बाजार में विंडोज फोन की पैठ बनाने में जुटी माइक्रोसॉफ्ट लुमिया सीरीज में एक नया धमाका करने जा रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। घरेलू बाजार में विंडोज फोन की पैठ बनाने में जुटी माइक्रोसॉफ्ट लुमिया सीरीज में एक नया धमाका करने जा रही है। कंपनी जल्दी ही भारत में माइक्रोसॉफ्ट लुुमिया 540 लांच करने की तैयारी कर रही है। डुअल सिम वाला यह फोन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ दिन पहले ही लांच हुआ है। पांच इंच की हाई डेफिनेशन स्क्रीन वाला यह फोन आठ मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है।

कंपनी ने अभी घरेलू बाजार के लिए इसकी कीमत तय नहीं की है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह करीब डेढ़ सौ डालर यानी नौ हजार रुपये से कुछ अधिक में उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने माइक्रोसाफ्ट लुमिया 640 व 640 एक्सएल बाजार में उतारे थे।

माइक्रोसॉफ्ट की रणनीति कीमत के लिहाज से प्रत्येक सेगमेंट के लिए ग्राहकों को लुमिया फोन उपलब्ध कराना है। इस सीरीज की खासियत यह है कि ग्राहक किसी भी कीमत का लुमिया खरींदेे, उन्हें फीचर एक समान ही मिलेंगे। यानी महंगे फोन से लेकर सस्ते फोन में समान फीचर।

पढ़ेंः भारत आया माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 640

माइक्रोसॉफ्ट ने खरीदा पोर्न डोमेन नेम