विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

16 एमपी फ्रंट कैमरा वाले इस फोन को मात्र 990 रुपये में खरीदने का मौका, अन्य ऑफर उपलब्ध

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 10:30 AM (IST)

इस पोस्ट में हम आपको दो नए स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बिक्री आज से शुरू हो रही है

16 एमपी फ्रंट कैमरा वाले इस फोन को मात्र 990 रुपये में खरीदने का मौका, अन्य ऑफर उपलब्ध
16 एमपी फ्रंट कैमरा वाले इस फोन को मात्र 990 रुपये में खरीदने का मौका, अन्य ऑफर उपलब्ध

नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन बाजार में पिछले महीने दो नए हैंडसेट लॉन्च किए गए। माइक्रोमैक्स ने 9,999 रुपये की कीमत में Canvas Infinity स्मार्टफोन पेश किया था। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर आज दोपहर 2 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं, VIVO के Y69 स्मार्टफोन को 14,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरु हो चुकी है। इस फोन के साथ कई शानदार ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

Micromax Canvas Infinity के ऑफर्स:

आपको बता दें कि अमेजन पे के जरिए फोन की खरीदारी करने पर 250 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक 20 अक्टूबर तक अमेजन अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं तो आपको 30 जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही Canvas Infinity किंडल एप डाउनलोड करने पर 5 किंडल बेस्टसेलर बुक्स भी दी जाएंगी। इसके अलावा अमेजन 24 घंटे सर्विस भी उपलब्ध करा रही है। इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स का अगर प्रोडक्ट में परेशानी आती है तो उसे 24 घंटे में रिपेयर किया जाएगा। साथ ही 24 से 48 घंटे में डिवाइस को रिप्लेस कर दिया जाएगा। इस फोन पर कार्ड या एक्सचेंज ऑफर के बारे में सेल शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा।

Micromax Canvas Infinity के फीचर्स:

मेटल बॉडी से बने इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5.7 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो 18:9 एस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2900 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर, 5पी लेंस और पीडीएएफ फीचर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही एफ/2.0 अपर्चर और 5पी लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी शॉट फीचर, रियल टाइम बोकेह सेल्फी इफेक्ट और फेस ब्यूटी मोड भी मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

Vivo Y69 के ऑफर्स:

अगर ग्राहक इस फोन को ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प उपलब्ध है। एक्सिस बैंक के जरिए ग्राहक इसे 1250 रुपये की 12 ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को 14,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू के बाद इस फोन को मात्र 990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo Y69 के फीचर्स:

इसमें 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1280 x 720 है। यह फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6750 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। साथ ही 3000 एमएएच बैटरी दी गई है जो पूरे दिन चलने का दावा करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके कैमरे में पहली बार लाइव फोटो फीचर दिया गया है। वहीं, इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का मूनलाइट फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

आज से शुरू होगा IFA 2017, इवेंट में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

क्या आप भी करते हैं सराहा एप का इस्तेमाल, सामने आ सकती है आपकी पहचान

31000 रु कम में मिल रहा आईफोन, वनप्लस 5 पर मिल रहा स्टूडेंट्स को डिस्काउंट