यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मात्र 4 सेकेंड में बिके लेनोवो ए6000 के 30,000 यूनिट
जैसा की आजकल स्मार्टफोन के बाजार में दिख रहा है कि हर हफ्ते लगने वाले डिवाइसेज के सेल चंद सेकेंड ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जैसा की आजकल स्मार्टफोन के बाजार में दिख रहा है कि हर हफ्ते लगने वाले डिवाइसेज के सेल चंद सेकेंड में ही ख्ात्म हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ आज फिर देखने को मिला जब लेनोवो ए6000 फोन के 30,000 यूनिट मात्र 4 सेकेंड में बिक गए।
2 लाख से जयादा कंज्यूमर्स ने इस सेल के लिए रजिस्टर किया था। जो लोग आज के सेल में डिवाइस को अपने शॉपिंग कार्ट में डालने में सफल रहे उन्हें आज शाम 6 बजे तक डिवाइस को खरीदना होगा।
ए6000 की कीमत 6,999 रुपये है। इस फोन में 720 पी डिस्प्ले के साथ 5 इंच का स्क्रीन है और यह क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर का उपयोग करता है। इसके साथ ही इसमें 1 जीबी का रैम, 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 4 जी सपोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।