यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लेनोवो ने लांच किया 4000एमएएच बैटरी से लैस पी70 स्मार्टफोन
लेनोवो ने अपने पी-सीरीज में अत्याधुनिक स्मार्टफोन- पी70 की घोषणा की है। फिलहाल यह घोषणा केवल चीनी बाजार के लिए की गयी है।

नई दिल्ली। लेनोवो ने अपने पी-सीरीज में अत्याधुनिक स्मार्टफोन- पी70 की घोषणा की है। फिलहाल यह घोषणा केवल चीनी बाजार के लिए की गयी है।
गहरे ब्लू रंग में आने वाले लेनोवो पी70 की कीमत 1399 युआन यानि 13,980 रुपये हैं। रूस व दुबई में लेनोवो की वेबसाइट व चीन में यह डिवाइस बिक्री को उपलब्ध है।
5 इंच व 720 पी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 2 जीबी का रैम, 1.5 जीएचजेड ऑक्टाकोर मीडिया टेक एमटी 6752 प्रोसेसर, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी ( इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है), एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस, एलइडी फ्लैश के साथ 13 एमपी रियर कैमरा व 5 एमपी फ्रंट कैमरा से लैस है। इसके अलावा इसमें 4000एमएएच की बैटरी है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है।