विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट पर काफी तेजी से बिक रहा ‘लेनोवो ए6000’ स्मार्टफोन

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 05 Feb 2015 03:29 PM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2015 03:33 PM (IST)

जियाओमी के नक्‍शे कदम पर चलता हुआ लेनोवो का ए6000 स्‍मार्टफोन भी फ्लैश सेल में स्‍पीड पकड़ रहा है। पहली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जियाओमी के नक्शे कदम पर चलता हुआ लेनोवो का ए6000 स्मार्टफोन भी फ्लैश सेल में स्पीड पकड़ रहा है। पहली सेल में भी इसने महज 2 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक का मैसेज डिस्प्ले किया था और अब इसके दूसरे सेल ने भी मात्र 3 सेकेंड में 20,000 हैंडसेट की बिक्री कर ली।

गत बुधवार को लेनोवो द्वारा फ्लिपकार्ट पर ए6000 स्मार्टफोन को दूसरी बार बिक्री के लिए उतारा गया था। सेल शुरू होने के तीन सेकेंड बाद ही ही सारे हैंडसेट बिक गए और ग्राहकों को ‘आउट ऑफ स्टॉक’ का मैसेज दिखने लगा।

लेनोवो और फ्लिपकार्ट के समझौते पर आयोजित की गई इस दूसरी बिक्री के लिए कंपनी ने ए6000 फोन के कुल 20,000 हैंडसेट बिक्री के लिए स्टॉक में डाले थे। कंपनी ने केवल 3 सेकेंड में सेल खत्म होने की सूचना अपने ट्विटर पेज से दी।

कंपनी ने यह भी बताया कि इस दूसरी सेल में लेनोवो ए6000 फोन खरीदने के लिए 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने रेजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद कंपनी ने बुधवार शाम 6 बजे से ही तीसरी सेल के लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू कर देने की बात कही।

लेनोवो के ए6000 स्मार्टफोन ने अपनी पहली सेल में भी रिकार्ड हासिल किया था। तब भी महज 2 सेकेंड में सारे हैंडसेट बिक गए थे। यह फोन कंपनी ने इसी साल 16 जनवरी को भारतीय बाजार में केवल 6,999 रुपये की कीमत पर लांच किया था।

इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 1.2गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज है। यह फोन एंड्रायड के 4.4 किटकैट ओएस पर चलता है जो साथ ही वाईब यूआई 2.0 स्किन को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पॉवर बैकअप के लिए फोन को 2,300 एमएएच की बैटरी है। फोन का वजन 128 ग्राम है।

इसके साथ ही लेनोवो ए6000 स्मार्टफोन में डुअल-सिम स्पोर्ट, एलटीई तकनीक, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं भी हैं। इस फोन के साथ कंपनी ग्राहकों को डॉल्बी डिजिटल प्लस तकनीक वाले स्टीरियो स्पीकर भी देगी।

पढ़ें: भारत आया एपल आइफोन 6 की तरह दिखने वाला लेनोवो सिस्ले एस90

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।