विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत आया एपल आइफोन 6 की तरह दिखने वाला लेनोवो सि‍स्‍ले एस90

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 05 Feb 2015 10:47 AM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2015 10:51 AM (IST)

चीनी मोबाइल निर्माता लेनोवो ने पिछले वर्ष के नवंबर माह में चीन में सिस्‍ले एस90 लांच किया था। और अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आइफोन की चाहत किसे नहीं... पर बजट इतना ज्यादा है कि हर किसी के बस की बात नहीं है इस डिवाइस को अपनाना। पर लेनोवो एक ऐसा ही स्मार्टफोन लेकर आया है जो पूरी तरह आइफोन 6 की तरह दिखता है। चीनी मोबाइल निर्माता लेनोवो ने पिछले वर्ष के नवंबर माह में चीन में सिस्ले एस90 लांच किया था। और अब आइफोन 6 की तरह दिखने वाला यह स्मार्टफोन भारत आ गया है। आपको याद दिला दें कि यह फोन दिखने में आइफोन 6 की तरह है, सिस्ले एस90 के प्रमोशनल इमेज पूरी तरह एपल के आइफोन 6 से मिलता है।

मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम के अनुसार, भारत में लेनोवो सिस्ले एस90 की कीमत 19,990 रुपये है। हालांकि अभी भारत में किसी बड़ी इ-कामर्स साइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट नहीं किया गया है, आप इसे लेनोवो के भारतीय आधिकारिक साइट पर आर्डर कर सकते हैं। यहां पर शिपमेंट 10 फरवरी से शुरू होने वाला है।

720 पी (1280X720) रेजोल्यूशन के साथ 5 इंच का सुपर एमोल्ड डिस्प्ले के साथ आने वाला यह डिवाइस एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलता है। इसमें एड्रीनो 306 जीपीयू के साथ 1.2 जीएचजेड क्वाड-कोर स्नैपड्रगन 410 64बिट प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 32 जीबी का नॉन एक्सपैंडेबल इंटरनल स्टोरेज है। इस डुअल सिम डिवाइस में प्योरसेल सेंसर के साथ 13एमपी का रियर कैमरा और लो लाइट बीएसआइ सेंसर के साथ 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और एफएम रेडियो है। इसके अलावा 6.9 मिमी मोटाई व 129 ग्राम वजन वाले इस फोन में 2,300 एमएएच की बैटरी है। यह हैंडसेट ग्रेफाइट ग्रे कलर में उपलब्ध है।

पढ़ें: लेनोवो ने लांच किया टैब 2 ए7-10 टैबलेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।