यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लेनोवो ने लांच किया टैब 2 ए7-10 टैबलेट
लेनोवो ने अपना नया टैबलेट टैब 2ए7-10 लांच किया। विशेष रूप से इसे स्नैपडील पर मात्र 4,999 रुपये में उतारा गया है।

नई दिल्ली। लेनोवो ने अपना नया टैबलेट टैब 2ए7-10 लांच किया। विशेष रूप से इसे स्नैपडील पर मात्र 4,999 रुपये में उतारा गया है।
अल्ट्रा-पोर्टेबल टैबलेट को हाल ही में अमेरिका में आयोजित हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक शो में डिस्प्ले किया गया था। इसमें बेहतर मल्टी-मीडिया फीचर्स के साथ ही पूरे दिन बैटरी लाइफ की भी सुविधा है।
269 ग्राम के वजन वाला यह टैबलेट 189X105X9.3 मिमी है। यह हल्का होने के साथ मात्र 9.3 मिमी मोटाई वाला है। साथ ही इसमें ‘लेनोवो डूइट एप्स’ बिल्ट इन है, इसकी मदद से फाइल ट्रांसफर किया जा सकता है।
एंड्रायड किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले 7 इंच के डिस्प्ले वाले इस टैबलेट में 1.3 जीएचजेड क्वाडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक मेमोरी को बढ़ाने की क्षमता, विडियो कॉलिंग के लिए 0.3 एमपी फ्रंट कैमरा व 3,450 एमएएच की बैटरी है। बिना रियर कैमरा के यह टैबलेट इबोनी ब्लैक कलर में उपलब्ध है।