यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
16 जनवरी को भारत आ रहा लेनोवो ए6000 स्मार्टफोन
आने वाले 16 जनवरी को लेनोवो अपना नया स्मार्टफोन ए6000 को भारत में लांच करने जा रहा है। पिछले हफ्ते ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आने वाले 16 जनवरी को लेनोवो अपना नया स्मार्टफोन ए6000 को भारत में लांच करने जा रहा है। पिछले हफ्ते लास वेगास में आयोजित हुए टेक शो में यह फोन लांच किया गया था। इस डिवाइस में 4जी एलटीई कनेक्टीविटी होगी।
लेनोवो ए6000 जियाओमी रेडमी नोट 4जी के मुकाबले में लाया गया है क्योंकि दोनों की कीमत 10,000 रुपये से नीचे रखी गयी है।
कंपनी ए6000 स्मार्टफोन को इ-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर विशेष रूप से बेचेगी।
सीइएस में ए6000 की कीमत 169 डॉलर यानि 10,500 रुपये रखी गयी थी लेकिन फ्लिपकार्ट के अनुसार भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी जाएगी।
पढ़ें: के7 ने पेश किया नया सिक्योरिटी सॉल्यूशन
जियाओमी रेडमी नोट 4जी (9,999 रुपये) और यू यूरेका (8,999 रुपये) के टक्कर में इसकी कीमत है।
4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी आइपीएस डिस्प्ले है जो रेडमी नोट 4जी के 5.5 इंच डिस्प्ले और यू यूरेका के डिस्प्ले की तुलना में छोटा है।
इसमें 1.2 जीएचजेड 64-बिट क्वाड कोर क्वाल कॉम स्नैपड्रगन 410 प्रोसेसर है जबकि यूरेका में 1.5जीएचजेड स्नैपड्रगन 615 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और रेडमी नोट 4जी में 1.7जीएचजेड ऑक्टा कोर कार्टेक्स ए7 प्रोसेसर है।
रेडमी नोट और यूरेका दोनों में ही 2जीबी का रैम है जबकि ए6000 में 1 जीबी का रैम डाला गया है।
ए6000 में 8 एमपी का रियर व 2 एमपी का फ्रंट कैमरा है वहीं रेडमी नोट व यूरेका में 13 एमपी का रियर व 5एमपी का फ्रंट कैमरा है।
ए6000 और रेडमी नोट में 8जीबी का इंटरनल स्टोरेज है जबकि यूरेका में 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज डाला गया है।
ए6000 में 2300 एमएएच की बैटरी है जबकि यू यूरेका में 2500 एमएएच की बैटरी व रेडमी नोट में 3100 एमएएच की बैटरी डाली गयी है।
कुल मिलाकर इस फोन में कुछ नया नहीं है पर 4जी एलटीई कनेक्टीविटी के साथ इतने कम कीमत में आ रहे फोन को भारतीय बाजार में अच्छा रेस्पॉंस मिलेगा।
पढ़ें: आने वाला है सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी ए7’