विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आने वाला है सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी ए7’

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 09 Jan 2015 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2015 04:06 PM (IST)

कई बार लीक किया जा चुका सैमसंग गैलक्सी ए7 स्मार्टफोन आखिरकार कंपनी द्वारा लांच कर दिया गया है। यह फोन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कई बार लीक किया जा चुका सैमसंग गैलक्सी ए7 स्मार्टफोन आखिरकार कंपनी द्वारा लांच कर दिया गया है। यह फोन सैमसंग द्वारा इंटरनेशनल टेक शो सीईएस2015, लास वेगास में लांच किया गया है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का सैमसंग गैलक्सी ए7 स्मार्टफोन कंपनी की ‘ए’ सीरीज का फोन है। हाल ही में कंपनी ने इसी सीरीज के दो फोन सैमसंग गैलेक्सी ए3 और ए5 को भारत में लांच किया है।

विशेषताओं पर गौर करें तो सैमसंग के गैलक्सी ए7 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी एमोल्ड तकनीक से युक्त डिस्प्ले है जो आपको बेहतरीन रेजोल्यूशन प्रदान करने में सक्षम है। इसके साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एंड्रायड किटकैट और 2जीबी रैम के साथ आया है।

फोन को कंपनी ने 16जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया है। कैमरा की बात करें तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इसके अलावा यह फोन एलटीई कनेक्टिविटी और 2,600 एमएएच के पॉवर की बैटरी से लैस है।

इस फोन की मोटाई केवल 6.3एमएम है जिसके साथ सैमसंग यह दावा करता है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है।

सैमसंग से मिली सूचना के अनुसार यह फोन इस महीने के अंत में मलेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

पढ़ें: सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी ए3 व ए5 स्मार्टफोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।