यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी ए3 व ए5 स्मार्टफोन
दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने अपना मेटल से लिपटा हुआ गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 स्मार्टफोंस लांच किया है। दोनों ही स्मार्टफोन अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने अपना मेटल से लिपटा हुआ गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 स्मार्टफोंस लांच किया है। दोनों ही स्मार्टफोन अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा।
गैलेक्सी ए3 में 540 X960 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 4.5 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले, 1.2 जीएचजेड क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 410 प्रोसेसर व 1 जीबी का रैम है। इसके अलावा इसमें 16जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
एंड्रायड 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन में एलइडी फ्लैश के साथ 8 एमपी का रियर व 5एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें 1900 एमएएच की बैटरी भी लगी है।
सैमसंग गैलेक्सी ए5 में 720 X 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 5 इंच का एचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले, 1.2 जीएचजेड क्वाड-कोर स्नैपड्रगन 410 प्रोसेसर व 2 जीबी का रैम है। इसमें 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 एमपी का रियर व 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। 2300 एमएएच की बैटरी के साथ इसमें एंड्रायड 4.4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम डाला गया है।
गैलेक्सी ए3 की कीमत 20,500 रुपये रखी गयी है और गैलेक्सी ए5 25,500 रुपये में उपलब्ध है।