यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LeEco ने बनाया रिकार्ड, मात्र 30 दिनों के भीतर बिके 200000 यूनिट
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने भारत में अपने कदम जमाने में कामयाबी हासिल करते हुए 30 दिनों से भी कम अवधि में 2,00,000 LeEco स्मार्टफोंस की बिक्री कर ली।

अपने सफल फ्लैश सेल्स के जरिए हजारों ऑर्डर के बाद LeEco ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने भारत में अपने कदम जमाने में कामयाबी हासिल करते हुए 30 दिनों से भी कम अवधि में 2,00,000 LeEco स्मार्टफोंस की बिक्री कर ली। यह एक ब्रांड के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसे कुछ दिनों पहले तक भारत में कोई नहीं जानता था।
हाल ही में चीनी फोन निर्माता कंपनी LeEco ने भारतीय बाजार में दो स्मार्टफोन LeEco मैक्स और LeEco Le1S को लांच किया है।
कंपनी के अनुसार, इसने 30 दिन में ही लेइको 2 लाख से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री में सफल रहा।
हुए कंपनी के भारत हेड अतुल जैन ने कहा,’ हम LeEco स्मार्टफोन के प्रति अपने यूजर्स की इस अविश्वसनीय प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं।’
बदला बदला सा दिखेगा Twitter, भारतीय यूजर्स के लिए बदला होमपेज
LeEco ले 1एस और LeEco ले मैक्स दोनों ही स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं जहां Le 1S रजिस्ट्रेशन के बाद फ्लैश सेल पर उपलब्ध है वहीं ले मैक्स को ओपेन सेल में खरीद सकते हैं।
कंपनी ने हाल में ही भारत में शॉपिंग कार्निवल ’LeEco डे’ आयोजित किया था। गोल्ड ऑप्शन में आने वाला Le 1s अब सिल्वर में भी उपलब्ध है।
