यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बदला बदला सा दिखेगा Twitter, भारतीय यूजर्स के लिए बदला होमपेज
ट्विटर ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने होमपेज का डिजाइन बदल दिया है।

Twitter ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने होमपेज का डिजाइन बदल दिया है। लेकिन यह बदला हुआ डिजाइन आपको केवल लॉगइन करने से पहले ही दिखाई देगा।
पिछले साल अमेरिका में भी ट्विटर ने इसी तरह से नया लुक पेश किया था। इसके सफल रहने की वजह से इसे अब दुनिया के 23 देशों में शुरू किया गया है, जिसमें भारत भी शामिल है।
पहले ट्विटर के इंडिया होमपेज पर भारतीय तस्वीरें दिखाई देंगी थीं। अब उसके स्थान पर अलग-अलग सेक्शन के टॉप ट्वीट दिखाई देंगे।
ट्विटर के नए लुक में सबसे पहले ऊपर की ओर एक बड़ा सर्च बार दिया गया है जिसमें पहले से ट्रेंडिंग टॉपिक हैशटैग के साथ आपको दिखेंगे।
नए लुक में ऊपर कई टैब दिए गए हैं जिसमें अलग-अलग ट्रेंडिंग टॉपिक दिखेंगे। इन टैब्स पर क्लिक करने के बाद आपको उससे जुड़े सारे ट्वीट नीचे दिख जाएंगे। इसके अलावा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको राज्यों के अनुसार ट्रेंडिंग टॉपिक भी दिखेंगे। मसलन देश के किस राज्य में कौन सा टॉपिक ट्रेंड कर रहा है।
पेज पर कुछ खास टॉपिक के टैब्स भी बनाए गए हैं, जैसे: फीचर्ड, बिजनेस, ब्रांड्स एंड सीईओज़, फूड फैशन एंड लाइफस्टाइल, टीवी एंड वुमन इत्यादि।
