विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्बन जल्द लाएगा बजट स्मार्टफोन टाइटेनियम एस10

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 01:11 PM (IST)

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी कार्बन जल्द ही अपनी टाइटेनियम सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। हाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी कार्बन जल्द ही अपनी टाइटेनियम सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। हाल ही में एक ऑनलाइन वेबसाइट 'स्नैपडील ' पर कार्बन का नया टाइटेनियम एस10 देखा गया जो कम कीमत के ऑफर के साथ दर्शाया गया है। फिलहाल स्मार्टफोन के साथ 'नॉट अवेलेबल' यानि की अभी उपलब्ध नहीं है का मैसेज फ्लैश हो रहा है।

कार्बन के जल्द ही आने वाले टाइटेनियम एस10 की कंपनी द्वारा कोई घोषणा नहीं की गई है। इस फोन में 5 इंच आईपीएस डिस्प्ले, 1280X720 पिक्सल रेज्योलूशन, 1.3 गीगा हर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, एंड्रायड 4.4 किटकैट, 1जीबी रैम व 4जीबी इंटरनल मेमोरी है।

इसके अलावा स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट, 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे, एलईडी फ्लैश व 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आया है। स्मार्टफोन में 1850 एमएएच की लीथियम आयन बैटरी, 3जी, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, व जीपीएस जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मौजूद हैं।

जाहिर है कि कंपनी द्वारा टाइटेनियम एस10 को लांच करने की तारीख या कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन स्नैपडील ने इस स्मार्टफोन की कीमत पर छूट दी है। 8,490 रुपये के एमआरपी वाले इस स्मार्टफोन को स्नैपडील द्वारा 7,990 रुपये में काले रंग में बेचा जाएगा।

पढ़ें: निकॉन ने पेश किया नया कैमरा- डी 750

पढ़ें: रोवियो की नई गेम एंग्री बर्ड्स स्टैला