यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिलायंस जिओ यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 31 मार्च के बाद भी मिल सकता है जिओ अनलिमिटेड कॉल-डाटा ऑफर!
रियालंस जिओ यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबरों के मुताबिक, जिओ अपनी फ्री सर्विस 31 मार्च 2017 से भी आगे बढ़ने की सोच रही है

नई दिल्ली। रियालंस जिओ यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबरों के मुताबिक, जिओ अपनी फ्री सर्विस 31 मार्च 2017 से भी आगे बढ़ने की सोच रही है। आपको बता दें कि कुछठदिन पहले ही जिओ ने 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर का एलान किया था। इस प्लान के तहत यूजर्स मोबाइल सेवा का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं। टेलीकॉम एनालिस्ट राजीव शर्मा के मुताबिक, टेलिकॉम बाजार में प्राइस वार काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर अगर दूसरी टेलिकॉम कंपनियां ज्यादा सस्ते प्लान लॉन्च करती हैं, तो जिओ अपने फ्री इंटरनेट और कॉलिंग डाटा प्लान को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
रेलीगेयर का क्या है कहना?
मार्केटिंग एजेंसी रेलीगेयर के मुताबिक, जिस तरह से बाजार में पहले से मौजूद टेलिकॉम कंपनियां अपने प्लान लॉन्च कर रही हैं, उसके चलते जिओ के लिए काफी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। ऐसे में कंपनी के लिए अपना विस्तार करना आसान नहीं होगा। यही नहीं, रेलीगेयर ने यह भी कहा कि एयरटेल यूजर्स जिओ को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। ऐसे में एयरटेल का अपने प्लान कीमत कम करना काफी जल्दबाजी में लिया गया फैसला है।
जाहिर है कि जिओ ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया था, जिसके बाद एयरटेल ने भी दो नए प्लान पेश कर दिए थे। एयरटेल के 145 रुपये के प्लान में 300 एमबी 4जी डाटा के साथ मुफ्त एयरटेल से एयरटेल लोकल-एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, 345 रुपये के पैक के साथ देश में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त लोकल-एसटीडी कॉल के साथ एक जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसके बाद वोडाफोन और आइडिया ने भी मुफ्त कॉलिंग प्लान लॉन्च किए थे।
