विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली पर लगा जियो ग्राहकों को झटका, बढ़ गए टैरिफ के रेट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 20 Oct 2017 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2017 10:00 AM (IST)

जियो ने कुछ पुराने प्लान्स को लिस्ट से हटाकर नए प्लान्स पेश किए हैं। जानें पहले और अब में क्या है फर्क

दिवाली पर लगा जियो ग्राहकों को झटका, बढ़ गए टैरिफ के रेट
दिवाली पर लगा जियो ग्राहकों को झटका, बढ़ गए टैरिफ के रेट

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में संशोधन किया है। इसके तहत कई प्लान्स को लिस्ट से हटा दिया गया है और कुछ नए प्लान्स जोड़े गए हैं। जियो के पुराने 309 रुपये के प्लान को हटा दिया गया है। इसके तहत यूजर्स को 56 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा था। ऐसे में अगर यूजर्स 1 जीबी डाटा प्रतिदिन वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं तो उन्हें अब 399 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसके साथ ही डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 128 के बजाय 64 kbps की स्पीड दी जाएगी।

जियो के नए पोस्टपेड प्लान्स:

  • सभी पोस्टपेड प्लान्स की वैधता 30 दिनों की ही होगी। इससे पहले तक कंपनी 3 महीने की भी वैधता दे रही थी। इसके अलावा हर पोस्टपेड प्लान के लिए यूजर से सिक्योरिटी डिपॉजिट भी लिया जाएगा।
  • 309 रुपये के प्लान में यूजर्स को 30 जीबी डाटा (1 जीबी डाटा प्रतिदिन) दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इस प्लान के लिए 400 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।
  • 409 रुपये के प्लान के लिए यूजर्स को 500 रुपये का डिपॉजिट देना होगा। इसके तहत 20 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसमें कोई भी डेली लिमिट नहीं दी गई है।
  • 509 रुपये के प्लान के लिए यूजर्स को 600 रुपये का डिपॉजिट देना होगा। इसके तहत 60 जीबी डाटा दिया जाएगा। यूजर्स प्रतिदिन 2 जीबी डाटा 4जी स्पीड पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • 799 रुपये के प्लान में यूजर्स को 90 जीबी डाटा (3 जीबी डाटा प्रतिदिन) दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इस प्लान के लिए 950 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।
  • 999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 60 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसमें कोई भी डेली लिमिट नहीं दी गई है। इस प्लान के लिए 1,150 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

जियो के नए प्रीपेड प्लान्स:

  • 399 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को 70 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
  • 459 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
  • 509 रुपये के प्लान के तहत 49 दिनों की वैधता दी जा रही है। इसमें यूजर्स 2 जीबी डाटा प्रतिदिन 4जी स्पीड पर इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी इसमें 98 जीबी दिया जा रहा है।
  • 999 रुपये के प्लान के तहत बिना डेली लिमिट के 60 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 90 दिनों की है।
  • 1,999 रुपये के प्लान के तहत बिना डेली लिमिट के 125 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 180 दिनों की है।
  • 4,999 रुपये के प्लान के तहत बिना डेली लिमिट के 350 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 360 दिनों की है।

कम कीमत में भी उपलब्ध हैं नए प्लान्स:

  • 52 रुपये के प्लान में 7 दिनों के लिए 1.05 जीबी बंडल डाटा दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स प्रतिदिन 150MB डाटा हाई-स्पीड पर इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ 70 मैसेज ही फ्री दिए जा रहे हैं।
  • 98 रुपये के प्लान में 14 दिनों के लिए 2.1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स प्रतिदिन 150MB डाटा हाई-स्पीड पर इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ 140 मैसेज ही फ्री दिए जा रहे हैं।
  • 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 4.2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन 150MB डाटा हाई-स्पीड पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ 300 मैसेज ही फ्री दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

360 डिग्री से लैस इन कैमरों की खासियत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ये हैं साल 2017 के 5 बेहतरीन ऑडियो एडिटर

7777 रुपये के डाउनपेमेंट पर iPhone है बढ़िया डील, यहां जानिए और बेहतर ऑप्शन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।