विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार की बड़ी पहल Micro एटीएम, घर बैठे मिलेगा पैसा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2016 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 12:47 PM (IST)

जल्द ही माइक्रो एटीएम खुद आपके घर पहुंचेगा और एटीएम और बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन से लोगों को आपको राहत मिल जाएगी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नोटबंदी से बने माहौल में सरकार ने राहत की खबर दी है। सरकार ने बताया कि जल्द ही माइक्रो एटीएम खुद आपके घर पहुंचेगा, जिसके चलते एटीएम-बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन से लोगों को आपको राहत मिल जाएगी। आर्थिक मामले के सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि पूरे देश में बड़ी संख्या में माइक्रो एटीएम लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को कैश मिलना आसान हो जाएगा। सरकार माइक्रो एटीएम से खासतौर पर गांव के लोगों की समस्या दूर करना चाहती है।

माइक्रो एटीएम कैसे करेगा काम?

यह एटीएम आपको डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश उपलब्ध करवाएंगे। यह एटीएम की तरह ही काम करेंगे। इनसे उतने ही पैसे निकाले जा सकेंगे जितने सामान्य एटीएम से निकाले जाते हैं। छोटी-सी दिखने वाली यह मशीन आपको घर बैठे ही नए-नए नोट दे जाएगी। इस मशीन को बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे घर आएगी यह मशीन?

बैंक के एग्जीक्यूटिव इस मशीन को लेकर आपके पास आएंगे। इसमें सबसे पहले आपको अपना कार्ड स्वाइप करना है और साथ ही अपना अंगूठा भी लगाना है। इसके बाद आपको 4 अंकों का पिन डालना होगा। इसके बाद आप पैसे निकाल सकते हैं। ट्रांजैक्शन होने के बाद एग्जीक्यूटिव आपको ट्रांजैक्शन की रसीद भी देंगे। इसके साथ ही आपकी पासबुक में भी एंट्री कर देंगे। आपको बता दें कि सबके अंगूठे का निशान अलग होता है, जिसके चलते कोई भी आपके खाते से पैसे नहीं निकाल पाएगा। इसका सीधा मतलब ये है कि यह मशीन पूरी तरह से सेफ है।