विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन ने फिर शुरू की कैश-ऑन डिलीवरी सर्विस, नए नोट देने पर ही आपको मिलेगा प्रोडक्ट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 06:40 PM (IST)

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया ने कैश ऑन डिलीवरी यानि सीओडी सर्विस को फिर से शुरु कर दिया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया ने कैश ऑन डिलीवरी यानि सीओडी सर्विस को फिर से शुरु कर दिया है। आपको बता दें कि 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद कंपनी ने इस सर्विस पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी, ताकि लोग इस विकल्प का चयन न कर पाएं। कंपनी ने अपने यूजर्स को प्रोडक्ट ऑर्डर करने के समय नए सीओडी विकल्प दिए हैं, जिनमें क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने का विकल्प भी शामिल है।

अमेजन के प्रवक्ता ने बताया कि 11 नवबंर से कंपनी यूजर्स को नए सीओडी विकल्प दे रही है। जिसमें यूजर्स प्रोडक्ट डिलीवरी के समय कार्ड से भी पेमेंट कर पाएंगे। इसके अलावा अगर यूजर को कैश देकर भुगतान करना है तो उन्हें सरकार द्वारा जारी किए गए 500 और 2000 रुपये के नए नोट ही देने होंगे। वहीं, डिजिटल लेन-देन को लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि सीओडी के समय कार्ड्स से भुगतान करने के आंकड़ों में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने इससे संबंधित कई ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिसमें यूजर्स को ऑनलाइन भुगतान पर अमेजन गिफ्ट कार्ड बैलेंस और 15 फीसदी के अतिरिक्त ऑफर्स या 300 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

उबर टेक्नोलॉजी इंक और बिग बॉस्केट डॉट कॉम जैसी कंपनियों ने एडवाइजरी जारी कर अपने उपभोक्ताओं से अपील की है कि छोटे नोटों/नए नोट के साथ बिल का भुगतान करें, जबकि फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने कैश ऑन डिलीवरी प्रक्रिया के तहत ऑर्डर किए जाने वाले उत्पादों की मूल्यों के हिसाब से सीमा तय कर रखी है। इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक 70 फीसदी दुकानदार उत्पाद की खरीद पर कैश लेना पसंद करते हैं।