विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोट बंदी: कैश का झंझट होगा खत्म, घर बैठे जानें किस एटीएम में बचा है पैसा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2016 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 12:09 PM (IST)

ड़े नोट बंद होने के बाद से एटीएम के बाहर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। लोगों के एटीएम ढूंढने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बड़े नोट बंद होने के बाद से एटीएम के बाहर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। लोगों को एटीएम ढूंढने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग एटीएम की लाइन में खड़े होते हैं लेकिन उनक नंबर आते-आते कैश ही खत्म हो जाता है। ऐसे में हम आपकी इस परेशानी का समाधान लेकर आए हैं, जिससे आप एटीएम तलाश सकते हैं। हम आपको पांच ऐसे एटीएम लोकेटर के बारे बताने जा रहे हैं जो आपको बताएंगे कि किस एटीएम में कैश है और किस एटीएम में लंबी लाइन है।

1. क्राउडसोर्स वेबसाइट जैसे ATMSearch पर जाकर एटीएम की सारी जानकारी ली जा सकती है। यहां आपको सिर्फ अपनी लोकेशन डालनी है और आपके सामने आपके आस-पास के एटीएम की लिस्ट ओपन हो जाएगी।

2. CMS एटीएम फाइंडर एक कंपनी है जो कई राज्यों में एटीएम में पैसा डालने का काम करती है। ऐसे में आप इस वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा, जिसके बाद आपको अपने शहर के एटीएम के बारे में जानकारी मिल जाएगी। आपको बता दें कि यह वेबसाइट सभी राज्यों का ब्यौरा नहीं देती है। जिस राज्य में यह एटीएम में पैसा डालती है उसी राज्य का ब्यौरा सकता है।

3. एक और एप है जिसके द्वारा आप वर्किंग एटीएम का पता लगा सकते हैं। इस एप का नाम वॉलनट है। यहां से आपको ये भी पता चल जाएगा की एटीएम में पैसे हैं या नहीं। वॉलनट क्राउडसोर्स के माध्यम से जानकारी जुटाता है।

इसके अलावा सोशल मीडिया (ट्विटर और फेसबुक) पर कुछ खास हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं, जिनकी मदद से आपको अपने आस-पास के ऐसे एटीएम की जानकारी मिल सकती हैं जिनमें ज्यादा लंबी लाइन न हो। ट्विटर और फेसबुक पर #WorkingATMs, #ATMsWithCash और #ATMsNearYou हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुछ यूजर्स दूसरों की मदद के लिए ऐसे एटीएम की जानकारी दे रहे हैं जिससे आपकी कैश की परेशानी दूर हो सकती है।