विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब फेसबुक पर ढूंढे प्लम्बर से लेकर रेस्तरां तक सभी सेवाएं

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2015 01:14 PM (IST)

अब आप फेसबुक पर आस-पास के प्लंबिंग और फोटोग्राफी जैसी सेवा देने वालों को भी ढूंढ पाएंगे

News Article Hero Image

अब आप फेसबुक पर आस-पास के प्लंबिंग और फोटोग्राफी जैसी सेवा देने वालों को भी ढूंढ पाएंगे। स्मॉलबिजट्रेंड्स डॉट कॉम के मुताबिक, सोशल नेटवर्किंग साइट ने फेसबुक प्रोफेशनल सर्विसेज फीचर लांच किया है, जो आपको आस-पास के उच्च रेटिंग वाले स्थानीय सेवा प्रदाताओं की एक डायरेक्टरी से जोड़ेगा।

पढ़ें, ये 9 एप्स आपके एंड्रायड फोन की परफॉर्मेंस के लिए हैं खतरा!

डायरेक्टरी में 80 प्रकार के व्यवसायों को शामिल किया गया है। डायरेक्टरी में आपको मनोवांछित सेवा का चुनाव करना होगा। सर्च बटन दबाने के बाद आप विभिन्न सुझावों वाले एक दूसरे पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे।
इस पृष्ठ पर सेवा प्रदाताओं के फोन नंबर और अन्य जरूरी सूचनाएं मिल जाएगी। इस प्रकार की सेवा हालांकि फेसबुक से पहले अमेजन और गूगल भी दे रही है।