यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये 9 एप्स आपके एंड्रायड फोन की परफॉर्मेंस के लिए हैं खतरा!
आपके मोबाइल की परफॉर्मेंस गिराने में एप्स का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। फोन हैंग हो रहा है या ...और पढ़ें

आपके मोबाइल पर ढ़ेरों एप्स उपलब्ध होंगे और आएं दिन जिस भी नए यूजफुल एप के लिए आप सुनते होंगे उन्हें डाउनलोड करना चाहते होंगे, लेकिन आपको पता है कि आपके मोबाइल की परफॉर्मेंस गिराने में इन एप्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। फोन हैंग हो रहा है या स्लो इन सबका कारण कुछ ऐसे एप्स हो सकते हैं जो आपके फोन की सेहत के लिए ठीक नहीं। आज हम इन्हीं के बारे में बात करेंगे।
प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दरअसल एंटी वायरस बनाने वाली एक कंपनी ने हाल ही में उन एप्स की लिस्ट जारी की जो एंड्रायड फोन्स की परफॉर्मेंस को गिरा सकते हैं। ये ज्यादा स्पेस लेते हैं और बैटरी की खपत पर बहुत करते हैं। हैरानी की बात है कि इनमें व्हाट्स एप और फेसबुक सरीखे पॉपुलर एप्स भी शामिल हैं, अब इसप्रकार के एप्स अगर आपके लिए निहायत जरूरी है तो कोई नहीं, आप उन एप्स के बारे में जानें जो शायद आपके लिए डाउनलोड करना जरूरी न हो और उन्हें हटा देना फोन की सेहत के लिए अच्छा हो।
एंड्रायड फोन की परफॉर्मेंस को खराब करने वाले 9 एप्स:
1.गूगल प्ले सर्विस
2. बीबीएम
3.इंस्टाग्राम
4. फेसबुक मैसेंजर
5. सैमसंग चैटऑन
6. फेसबुक पेज मैनेजर
7.ककाओटॉक
8. व्हाट्सएप
9. फेसबुक
