विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब BSNL की न्‍यूनतम स्‍पीड होगी 2 mbps

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 08 Sep 2015 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2015 12:54 PM (IST)

BSNL ने अपने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को अपग्रेड करने की घोषणा की ताकि भारत में यह बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के न्‍यूनतम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव। BSNL ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की घोषणा की ताकि भारत में यह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के न्यूनतम स्पीड 2 Mbps वाली ब्रॉडबैंड उपलब्ध करा सके। यह घोषणा सूचना व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया।

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने लैंडलाइन ब्रॉडबैंड के स्पीड को न्यूनतम 2Mbps तक अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1 अक्टूबर से यूजर्स को मुहैया करायी जाएगी।

नरेंद्र मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया का अनुसरण करते हुए BSNL's का यह निर्णय आया है।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रसाद ने कहा, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान BSNL बेहतर तरीके से काम करता है और इसने यह जम्मू कश्मीर बाढ़, नेपाल भूकंप व आंध्र प्रदेश के चक्रवाती तूफान के दौरान साबित किया है।

उन्होंने आगे कहा, "जब प्राकृतिक आपदा के दौरान BSNL अपनी बेहतर सर्विस दे सकता है, तो इसे इस काबिल होना चाहिए कि यह सामान्य स्थिति में और भी बेहतर सर्विस उपलब्ध करा सके।"

देश अभी बदलाव की स्थिति से गुजर रहा है और BSNL को अपनी अच्छी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान वे कम्युनिकेशन मंत्री थे और वर्ष 2004 में जब सरकार हटी उस वक्त BSNL 10,000 करोड़ रुपये के साथ फायदे में चल रहा था।

प्रसाद ने कहा, एक बार फिर उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी है और रिकार्ड्स का विश्लेषण करते हुए उन्होंने पाया कि BSNL 8,000 करोड़ रुपये के नुकसान में चल रहा है। और उसी वक्त मैंने सोच लिया कि BSNL को इंप्रूव करना होगा और मैं सपोर्ट करूंगा।

उन्होंने कहा कि BSNL अपने कस्टमर्स को 1GBफ्री इमेल बॉक्स भी ऑफर कर रहा है जो कि पहले 50MB मेल बॉक्स देता था। इस स्कीम के तहत, BSNL मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान 512Kbps और 1Mbps को अपग्रेड कर 2Mbps की स्पीड लाएगा।

यह स्पीड अपग्रेडेशन BSNL के सभी मौजूदा और नये ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को लाभ पहुंचाएगा।

BSNL ने भारत में वर्ष 2005 से 256kbps की स्पीड के साथ लैंडलाइन पर ब्रॉडबैंड सर्विसेज की शुरुआत की थी।

WhatsApp पर होती है किससे सबसे ज्यादा चैट, खुलासा करेगा ये फीचर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।