विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट पर तेजी से बिक रहे हैं आसुस जेनफोन सीरीज के हैंडसेट

By Edited By:
Published: Fri, 19 Sep 2014 03:50 PM (IST)

ताइवान की कंपनी आसुस ने हाल ही में अपनी जेनफोन सीरीज की बिक्री के मामले में एक टिप्पणी की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी आसुस ने हाल ही में अपनी जेनफोन सीरीज की बिक्री के मामले में एक टिप्पणी की है। कंपनी का कहना है कि यदि इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन की बिक्री को मिलाया जाए तो जल्द ही इसका आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच जाएगा।

फ्लिपकार्ट के जरिये लोगों तक पहुंचाए जा रहे आसुस की जेनफोन सीरीज के सभी स्मार्टफोन काफी तेजी से बिक रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन हैंडसेट की बिक्री सितंबर महीने के अंत तक 2 लाख यूनिट के पार कर जाएगी। कंपनी ने बताया कि गत बुधवार को कुछ ही घंटों में इस सीरीज के कुल 20,000 हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर बिके हैं।

फिलहाल कंपनी द्वारा कौन से हैंडसेट कितने समय में बेचे गए हैं इस बात की सूचना नहीं दी गई है। फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए गए आसुस की जेनफोन सीरीज के स्मार्टफोन, जेनफोन 4, 5 व 6, कई बार 'आउट ऑफ स्टॉक' भी हुए हैं। कंपनी का कहना है कि इस सीरीज के स्टॉक को आसुस ने समय-समय पर पुन: लोड किया है।

जेनफोन सीरीज की बिक्री के इस परिणाम को देखते हुए कंपनी को आशा है कि इस महीने के अंत तक सीरीज के 2 लाख से भी ज्यादा यूनिट बिक जाएंगे व इससे कंपनी को अच्छा मुनाफा होगा।

पढ़ें: भारत में लांच हुआ सबसे सस्ता स्मार्टफोन 'जीवी जेएसपी 20'

पढ़ें: डुअल सिम सपोर्ट के साथ भारत आया आसुस फोनपैड 7

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।