विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple iPhone 5S मिलेगा मात्र 12,000 रुपये में!

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 03 Mar 2016 02:06 PM (IST)Updated: Sun, 13 Mar 2016 01:00 PM (IST)

जल्द ही आप एपल के प्रतिष्ठित फोन iPhone 5S को 50 प्रतिशत घटे दामों के साथ प्राप्त कर सकेंगे और फिर यह डिवाइस आपको मात्र 12,000 रुपये में उपलब्ध होगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली: जल्द ही आप एपल के प्रतिष्ठित फोन iPhone 5S को 50 प्रतिशत घटे दामों के साथ प्राप्त कर सकेंगे और फिर यह डिवाइस आपको मात्र 12,000 रुपये में उपलब्ध होगी।

पढ़े: LeEco ने बनाया रिकार्ड, मात्र 30 दिनों के भीतर बिके 200000 यूनिट

दरअसल, Apple ने अपने नए फोन iPhone SE को बाजार में 22 मार्च तक लांच करने की तैयारी कर ली है, ऐसे में iPhone 5S का महत्व घट सकता है।

खबरों के अनुसार, iPhone SE की लांच के साथ बाजार का ध्यान रखते हुए iPhone 5S के दाम 50 प्रतिशत घटाएं जा सकते है। 4इंच वाले iPhone 5S की कीमत में पहले भी कटौती हुई है और यह यूएस में 450 डॉलर यानि 30287.25 रुपये में उपलब्ध है।

वैसे इस बात को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि कीमतों में कटौती का प्रभाव भारत में भी पड़ेगा, क्योंकि यहां पर iPhone 5S का 16 जीबी वैरिएंट घटी कीमत के साथ 21,000 रुपये में उपलब्ध है।

यदि दाम में कटौती का प्रभाव भारत में भी पड़ता है तो iPhone 5S देश में 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 12,000 रुपये में उपलब्ध हो सकेगा।

पढ़े: Vivo लेकर आया दुनिया का पहला 6GB रैम वाला स्मार्टफोन

गौरतलब है कि भारत में अपनी बढ़ी कीमतों के कारण आइफोन का बाजार निचले स्तर पर है और ऐसे में दाम में कटौती का फैसला इस बाजार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।