विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सेंसर और माइक्रोफोन के साथ आया वायरलेस स्पीकर

By Edited By:
Published: Wed, 23 Apr 2014 12:15 PM (IST)

संगीत प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है कि जर्मनी की एक कंपनी ने ऐसा स्पीकर बनाया है, जो वायरलेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। संगीत प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है कि जर्मनी की एक कंपनी ने ऐसा स्पीकर बनाया है, जो वायरलेस है। यानी बिना तार के स्पीकर जिसे आप जहां चाहे रखें और पसंदीदा म्यूजिक का लुत्फ उठाएं। यही नहीं इस नए स्पीकर में लाइट सेंसर और माइक्रोफोन की भी सुविधा है।

यह नया निर्माण बूम बूम टाइप के म्यूजिक के शौकीनों को ब्लूटूथ स्पीकर की भी सुविधा देगा, जिसमें ऑडियो प्लेबैक, कांफ्रेंस कॉल की क्षमता और दो स्पीकरों को एक साथ जोड़ने की भी सुविधा है। बिनॉरिक कंपनी में स्पीकर के डिजाइनर मैथई लेहैनर ने बताया कि कंपनी की ओर से कुछ और व्यावहारिक आविष्कार अभी आने को हैं।

कंपनी के सह-संस्थापक मारक्कू पैलीपिया ने कहा कि हम हमेशा यह महसूस करते थे कि हार्डवेयर की दुनिया में इस तरह के क्रांतिकारी उपकरणों की कमी है। आविष्कारकों ने कहा कि इस बहुभुजाकार स्पीकर से एक ही साथ कई दिशाओं से आवाज सुनने जैसी सुविधा मिल जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्दी ही एप से नियंत्रित होने वाले रिकॉर्डिग सुविधा को लांच करने की तैयारी में है।

पढ़ें: लॉजीटेक का वायरलेस स्पीकर

पढ़ें: ब्लूटूथ स्पीकर से लें संगीत का आनंद

-नई दुनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।