यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जीमेल के इमेल थ्रेड में शामिल होने से हैं दुखी, ऐसे करें अलग
अगर आप भी जीमेल के इमेल थ्रेड से खुद को अलग करना चाहते हैं तो इसकी बहुत सिंपल सी ट्रिक है

आप भी इमेल थ्रेड में खुद का इमेल एड्रेस शामिल होने से बहुत परेशान रहते होंगे, खासकर कुछ ऐसे इमेल थ्रेड जिनमें आप शामिल नहीं होना चाहते। अगर आप भी जीमेल के इमेल थ्रेड से खुद को अलग करना चाहते हैं तो इसकी बहुत सिंपल सी ट्रिक है:
1.पहले इमेल थ्रेड खोलें, जिससे खुद को अलग करना चाहते हैं।
पढ़े: हार्ड ड्राइव न हो फेल, अपनाएं ये 5 टिप्स
2. यहां टॉप पर आपको लगभग बीच में more बटन दिखेगा।
3.इस बटन पर क्लिक करें, फिर ड्रॉप-डाउन मेन्यू में नीचे से दूसरा बटन Mute का उपलब्ध होगा।
4.जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आप उस इमेल थ्रेड से अलग हो जाएंगे।
