Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेसबुक मैसेंजर की ये सीक्रेट Tips, शायद नहीं जानते होंगे आप

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2015 11:51 AM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको फेसबुक मैसेंजर के कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे है जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा

    1. मनी ट्रांसफर
    मैसेंजर के जरिए आप अपने बैंक अकाउंट से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसका प्रोसेस बहुत ही आसान है।सबसे पहले थम्ब आईकन के पास बने तीन डॉट्स को टैप करना है। इसके बाद पेमेंट ऑप्शन को टैप करना होगा। फिर हमें जो अमाउंट सेंड करना है उसको एंटर करना होगा। इसके बाद हमें अपना वीजा, मास्टर कार्ड और डेबिट कार्ड एड करना होगा। फेसबुक इस सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं करता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें, वोडाफोन का तोहफा, फ्री में करें ‘माय वोडाफोन एप’ का उपयोग

    2. कंपनी से कर सकते हैं डायरेक्ट बात
    फेसबुक ने कुछ रिटेल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि यूजर्स इन कंपनियों से नॉर्मल मैसेज से बात कर सकें। जैसे कि अगर आप Everlane (ऑनलाइन क्लॉदिंग रिटेलर) से कुछ खरीदते हैं और अपने फेसबुक अकाउंट को ऑर्डर के साथ मेंशन करते हैं तो आप अपने शिपिंग स्टे्टस और अपडेट सीधे एप पर ही प्राप्त कर सकते हैं। फेसबुक ऐसी ही अन्य कंपनियों के साथ पार्टनरशिप का प्लान कर रहा है। फिलहाल यह सुविधा Everlane और Zulily के साथ ही उपलब्ध है।

    3. लोकेशन शेयर
    आप चैट के साथ ही लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बॉटम राइट कॉर्नर में जाकर तीन डॉट्स बटन को टैप करना होगा और इसके बाद लोकेशन टैप कर इसे सेंड कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी करंट लोकेशन शेयर कर सकते हैं। साथ ही, मैप पर कोई भी लोकेशन टैग कर सकते हैं।

    पढ़ें, अब हैकिंग के बारे में यूजर्स को नोटिफाइ करेगा याहू

    4. स्पोर्ट्स मेमीज और GIF करें शेयर
    Giphy और ESPN ने मैसेंजर के साथ सीधे टाइअप कर रखा है। इसका मतलब है कि आप Giphy का यूज कर GIF और ESPN हाईलाइट्स से sports memes शेयर कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको मैसेज थ्रेड में मौजूद थ्री डॉट्स को टैप करना होगा।

    5. डेस्कटॉप पर भी यूज कर सकते हैं मैसेंजर एप
    बहुत कम लोग जानते होंगे कि फेसबुक मैसेंजर का वेब एप भी है। इसे डेस्कटॉप पर चला सकते हैं। इसके लिए आपको Messenger.com पर लॉग इन करना होगा।

    पढ़ें, फोन की धीमी स्पीड से हैं परेशान, ऐसे करें समाधान

    6. फेसबुक अकाउंट के बिना चला सकते हैं मैसेंजर एप
    फेसबुक मैसेंजर पर अपने दोस्तों से बात करने के लिए आपको फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं है। इस साल की शुरुआत में ही फेसबुक ने नया फीचर एड किया है जिसमें यूजर्स फोन नंबर से भी साइन कर सकते हैं। मैसेंजर अकाउंट मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों से क्रिएट कर सकते हैं।

    7. कन्वर्सेशन को म्यूट कर सकते हैं
    अगर आप मैसेंजर पर आने वाले मैसेज नोटिफिकेशन से परेशान हैं तो आप कन्वर्सेशन को म्यूट कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस पर्सन या ग्रुप के नाम को टैप करना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन को टैप करते ही आपको म्यूट के लिए ऑप्शन दिया जाएगा। आप इसे कब तक के लिए म्यूट करना चाहते, इसके लिए भी ऑप्शन दिया जाता है।