विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाई-फाई स्‍पीड को बनाएं हाई-फाई

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 12 Jan 2015 11:30 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Jan 2015 11:35 AM (GMT+05:30)

क्‍या वाई-फाई की स्‍लो स्‍पीड ने आपको परेशान कर रखा है... आप हाई स्‍पीड चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कोई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सेंटर में राउटर

फास्ट स्पीड के लिए सही जगह पर राउटर लगाना बेहद जरूरी है। अपने घर के सेंटर या उसके आस-पास ही राउटर लगाएं ताकि सिग्नल घर के कोने-कोने तक आसानी से पहुंच सके। गलती से भी किचन सिंक के अंदर राउटर नहीं लगाना चाहिए, फ्लोर (बहुमंजिली इमारत) है, तो बेहतर होगा कि सिग्नल और हाई स्पीड के लिए टॉप फ्लोर पर राउटर को लगाएं। इलेक्ट्राॅनिक्स डिवाइस राउटर सिग्नल में समस्या पैदा करती है, इसलिए इस बात का विशेष का ध्यान रखें कि माइक्रोवेव्स, टीवी, रेफ्रिजरेटर, कार्डलेस फोन, हैलोजन लैंप्स जैसे डिवाइस से कम से कम 10 फीट की दूरी पर राउटर हो।

बूस्टर एंटिना से वाई-फाई को करें बूस्ट

सामान्य तौर पर राउटर में एक या दो एंटिना होता है, लेकिन कई बार इससे सिग्नल कोने-कोने तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में सिग्नल को मजबूत बनाने के लिए बूस्टर एंटिना लगाना सटीक साबित होगा। बूस्टर एंटिना समस्या को जल्दी पकड़ते हुए उसका तुरंत समाधान करेगा और राउटर की रेंज को बढ़ाएगा। साथ ही साथ बूस्टर से सिग्नल का कवरेज एरिया ज्यादा बड़ा होगा और वाई-फाई की स्पीड भी हाई होगी। बूस्टर एंटिना किसी भी अच्छे इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में आसानी से मिल जाएगा और इसे राउटर में आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।

पढ़ें- अगले वर्ष के जून माह तक वाई-फाई से लैस होंगे 25 शहर

शेयर न करें नाम

अपने वाई-फाई नेटवर्क का नाम अपने पड़ोसी या किसी और से शेयर न करें। वाई-फाई नाम किसी अनजान को पता नहीं चले इसके लिए अपने वाई-फाई के ब्रॉडकास्टिंग ऑप्शन में सर्विस सेट आईडेंटिफायर (एसएसआईडी) को ऑफ कर दें। आप अपने वाई-फाई नेटवर्क नाम के साथ पासवर्ड भी डाल दें तो बेहतर रहेगा। ऐसा करने से पड़ोसी के वाई-फाई का इंटरफरेंस बंद हो जाएगा और स्ट्रांग सिग्नल मिलने के साथ-साथ स्पीड हाई हो जाएगी।

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है परफेक्ट

हाई स्पीड वाई-फाई के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें। हमेशा अप-टू-डेट हार्डवेयर के इस्तेमाल से स्ट्रांग सिग्नल मिलता है। वायरलेस ‘ए’, ’बी’, और ‘जी’ पुराना हो चुका है और यह स्लो काम करता है। वायरलेस ‘एन’ लेटेस्ट वर्जन है और यह काफी फास्ट स्पीड देता है। वायरलेस ‘एन’ राउटर इस्तेमाल करे के साथ-साथ अपने पीसी या लैपटॉप में वायरलेस ‘एन’ कार्ड लगाने से काफी हाई स्पीड मिलेगी।

पढ़ें- आगे भी दिखेगा तकनीक का जादू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।