विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना इंटरनेट के डिवाइसेज के बीच ऐसे करें डाटा ट्रांसफर

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 07:27 PM (IST)

लैपटॉप से डाटा अगर मोबाइल पर भेजना है तो इंटरनेट खर्च होगा और मोबाइल पर रिसीव करने के लिए भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आपको अपना डाटा एक डिवाइस से दूसरी में ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। लैपटॉप से डाटा अगर मोबाइल पर भेजना है तो इंटरनेट खर्च होगा और मोबाइल पर रिसीव करने के लिए भी इंटनेट डाटा की खपत होगी ही, लेकिन आप चाहे तो बिना इंटरनेट खर्च किए भी डाटा ट्रांसफर कर सकते है। आपको बताते है कैसे:

पढ़े: आपके एंड्रायड फोन में छिपे हैं ये उपयोगी फीचर्स

1.इंटरनेट डाटा की खपत रोकनी है तो सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले से Xender एप, जोकि डाटा ट्रांसफर एप है, डाउनलोड करें। Xender एप बिना इंटरनेट, वाइ-फाइ और यूएसबी के डाटा ट्रांसफर करता है।

2.अब लैपटॉप में google से Xender एप डाउनलोड करें।

3.अब डाटा ट्रांसफर के लिए इन दोनों डिवाइस को साथ रखें।

4.फिर जैसे ही आप फोन पर Xender एप को खोलेंगे, वह जान लेगा कि साथ रखे डिवाइस पर Xender इंस्टॉल है।

पढ़े: आपका एंड्रायड फोन दिखा सकता है आपकी फेक लोकेशन, जानें कैसे

5.अब डिवाइस को ग्रुप में add करें।

6.सेंड की जाने वाली फाइल को सेलेक्ट करके send ऑप्शन पर टैप करके भेज दीजिए।

7.इस एप से आप दो स्मार्टफोन्स के बीच भी डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं,इतना ही नहीं आप चार डिवाइसेज को कनेक्ट करके डाटा ट्रांसफर कर सकते है।