विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब धड़ल्ले से करें इंटरनेट ब्राउज, इन तरीकों से किसी को पता नहीं चलेगा आपने क्या देखा

By MMI TeamEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 10:46 AM (IST)

इंटरनेट पर ब्राउजिंग करना सभी को पसंद है। कोई अपने काम से संबंधित ब्राउज करता है तो कोई अपने शौक से संबंधित

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंटरनेट पर ब्राउजिंग करना सभी को पसंद है। इंटरनेट पर कोई अपने काम से संबंधित ब्राउज करता है तो कोई अपने शौक से संबंधित। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब आप किसी ब्राउजर से इंटरनेट ब्राउज कर रहे होते हैं, तो आप जिस-जिस पेज पर जाते हैं, ब्राउजर उन सब पेजों की जानकारी या हिस्ट्री स्टोर करता जाता है? जी हां, ये सही है। आपके द्वारा ब्राउज की गई सभी जानकारी या पेज ब्राउजर में सेव रहती है। इन्हें कोई भी देख सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे है जिसके जरिए आप अपनी निजी जानकारियों को सुरक्षित रख सकते हैं।

1- हार्ड ड्राइव क्लीन करें:

इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में Start > Accessories > System tools पर जाना होगा। फिर Cleaning the hard drive (c:\) पर टैप करें और फिर अनचाहे आइटम को डिलीट कर दें।

2- इसके अलावा कई तरह के सॉफ्टवेयर भी आते हैं जो इस प्रक्रिया को ऑटोमैटिक कर देते हैं। जैसे CCleaner.

3- इंटरनेट एक्सप्लोलर से कैसे क्लियर करें हिस्ट्री?

इंटरनेट एक्सप्लोलर को ओपन कर टूल्स मेन्यू को खोलें। इसके बाद सिक्योरिटी पर क्लिक करें। इसके बाद डिलीट ब्राउजिंग हिस्ट्री को क्लिक करें। इसके बाद उन सभी बॉक्स को सेलेक्ट करें जिन्हें आप क्लियर करना चाहते हैं। इसके बाद डिलीट पर क्लिक कर दें।

4- गूगल क्रोम से कैसे क्लियर करें हिस्ट्री?

इसके लिए सबसे सरल तरीका है Ctrl + H, इसे प्रेस करने के बाद आपके सामने ब्राउजिंग हिस्ट्री को डिलीट करने का ऑप्शन आएगा। उसपर क्लिक कर दें।

5- फायरफॉक्स से कैसे क्लियर करें हिस्ट्री?

ब्राउजर ओपन कर टूल पर जाकर ऑप्शन्स पर क्लिक करें। इसके बाद प्राइवेसी टैब पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक नई विंडो ओपन होगी। इसके बाद क्लियर रीसेंट हिस्ट्री पर क्लिक कर दें। अब जो बॉक्स दिया गया होगा उसे चेक कर दें। इसके बाद Delete Now पर क्लिक करें।