यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपनी पहचान बताए बिना ऐसे करें इंटरनेट पर गुमनाम ब्राउजिंग
क्या आपको इंटरनेट पर ब्राउजिंग का शौक है। क्या आप अपनी ब्राउजिंग को छुपाना चाहते हैं। लोगों की नजरों से बचकर इंटरनेट सर्फ करना चाहते हैं

क्या आपको इंटरनेट पर ब्राउजिंग का शौक है। क्या आप अपनी ब्राउजिंग को छुपाना चाहते हैं। लोगों की नजरों से बचकर इंटरनेट सर्फ करना चाहते हैं तो आपके लिए ही वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या वीपीएन बनाया गया है। अगर आप इसपर अपने नाम से लॉगइन नहीं करते हैं तो आपकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ वीपीएन सर्विसेस के बारे में बता देते हैं।
प्राइवेट इंटरनेट एक्सेस
इसके जरिए आप एन्क्रिप्शन के साथ या बिना एन्क्रिप्शन के काम कर सकते हैं। इस सर्विस के लिए आपको हर महीने 450 रुपये का शुल्क देना होगा।
पढ़े, आपकी आंखें बनेंगी इस स्मार्टफोन का पासवर्ड, जानें कैसे
एक्सप्रेस वीपीएन
ये सर्विस भी आपको नेट पर गुमनाम कर सकती है। आप 30 दिन के लिए इस सर्विस को लेकर देख सकते हैं कि ये सर्विस आपके काम आ सकती है है या नहीं। इसके तहत आपकी ब्राउजिंग का कोई भी या किसी भी तरह का रिकॉर्ड नहीं रहेगा। इसके साथ ही आपके लिए 256 बिट एन्क्रिप्शन होगा। ये सर्विस रफ्तार के आधार पर सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके लिए आपको हर महीने 900 रुपये का शुल्क देना होगा।
टोरगार्ड
700 रुपये महीने का शुल्क देकर टोरगार्ड की सर्विस भी ली जा सकती है। जिसमें आपको काफी अच्छा एन्क्रिप्शन मिलेगा। इसके इस्तेमाल के साथ-साथ आपको टोरगार्ड के सर्वर और गूगल के सर्वर को इस्तेमाल करने का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए आपको एक टोकन खरीदना होगा। इसके जरिए आप क्रिप्टोस्टॉर्म के सिस्टम पर लॉगइन करके इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं।
ये सभी कंपनियां आपकी ब्राउजिंग को पसर्नल रखती हैं और सुरक्षा की गारंटी भी लेती हैं। लेकिन अगर आप बिना पैसे खर्च किए वीपीएन सर्विस को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसके लिए आप एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन एप्स में आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं होती है।
