यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सावधान! आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा रहा फेसबुक मैसेंजर एप
अगर आपके पास एंड्रायड डिवाइस है और आपने फेसबुक मैसेंजर एप को डाउनलोड किया है तो सतर्क हो जाएं क्योंकि ...और पढ़ें

न्यूयार्क। अगर आपके पास एंड्रायड डिवाइस है और आपने फेसबुक मैसेंजर एप को डाउनलोड किया है तो सतर्क हो जाएं क्योंकि इंटरनेट सिक्योरिटी विशेषज्ञ, जोनाथन का दावा है कि यह आपकी जासूसी कर रहा है। नया फेसबुक मैसेंजर एप जिसे एंड्रायड डिवाइस पर लगभग करोड़ों बार डाउनलोड किया गया है उसमें स्पाइवेयर है जो आपके चैट या अन्य इंफार्मेशन पर निगाह रख रहा है।
जोनाथन के अनुसार, 'वेबसाइट मदर बोर्ड की मानें तो इस मैसेंजर में ज्यादा स्पाइवेयर टाइप कोड हैं जो खास तौर पर यूजर की निगरानी करते हैं।'
इसमें काफी कोड हैं जो यह बताते हैं कि फेसबुक एनलिटिक्स चलाता है ताकि यह आपके डिवाइस पर जितना भी संभव हो मॉनिटर कर सके। बाइनरी के द्वारा देखने पर एप उन सभी चीजों को देख सकते हैं जो यूजर अपने डिवाइस पर कर रहे होते हैं। हालांकि सोशल वेबसाइट के प्रवक्ता ने इस दावे को गलत बताया है और कहा,'मैसेंजर के साथ यूजर की प्राइवेसी हमारा मूल है, साथ ही हम ट्रेंड्स का अनुसरण कर एप्स को बेहतर, तेज और प्रभावी बनाते हैं।'
