विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक से जान सकते हैं किसी का भी व्यक्तित्व

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 02:20 PM (IST)

एक शोध के अनुसार किसी से मिले बिना भी अब आप उसके बारे में अंदाजा लगा सकते हैं इसके लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। एक शोध के अनुसार किसी से मिले बिना भी अब आप उसके बारे में अंदाजा लगा सकते हैं इसके लिए बस आपको उस व्यक्ति के फेसबुक एक्टीविटी को देखना होगा। हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले कुछ वर्षो में सोशल मीडिया में हुए बदलाव ने इस काम को थोड़ा मुश्किल जरूर कर दिया है।

फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानने के तरीकों की खोज यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास के शोधकर्ताओं ने किया है। उनका दावा है कि उनके बताए तरीकों से किसी अंजान के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने इन तरीकों को अपना कर प्रयोग भी किया और उन्हें सफलता मिली है।

शोध के अनुसार इन तरीकों को अपनाएं और किसी के भी बारे में जानें-

- एग्रीएबल व्यक्ति फेसबुक पर कम पोस्ट करता है।

- खुले दिमाग वाला व्यक्ति दूसरों की पोस्ट को कम महत्व देता है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा पॉलीटिकल स्टेटस अपडेट डालता है।

- ईमानदार और अन्त:विवेकशील व्यक्ति ज्यादातर दूसरों की पोस्ट से सहमत होता है।

पढ़ें: फेसबुक पर ज्यादा समय बिताते हैं शर्मीले लोग

पढ़ें: इंटेक्स लाया 3जी कनेक्टिविटी वाला इंटेक्स एक्वा 4 एक्स स्मार्टफोन