विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत आया फेसबुक का नया फीचर ‘instant article’

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 16 Nov 2015 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2015 02:48 PM (IST)

फेसबुक ने एंड्रायड डिवाइस के लिए instant article फीचर उतारा है। इसके लिए फेसबुक ने भारत के पांच पब्‍लिशर्स के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फेसबुक ने एंड्रायड डिवाइस के लिए instant article फीचर उतारा है। इसके लिए फेसबुक ने भारत के पांच पब्लिशर्स के साथ समझौता किया है। instant article को सबसे पहले अक्टूबर में iphone यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था।

फेसबुक पर डायरेक्ट न्यूज आने से, न्यूज कंपनियों की उम्मीदें बढ़ गयी हैं, उन्हें उम्मीद है कि इससे कंटेंट की पहुंच बढ़ जाएगी विशेष तौर पर मोबाइल डिवाइसेज पर।

फेसबुक इस फीचर के जरिये कंटेंट को अपने सर्वर पर होस्ट करेगा। ऐसा करने से मोबाइल डिवाइस पर आर्टिकल पुराने मॉड्यूल की तुलना में ज्यादा तेजी से अपलोड होंगे। 2जी नेटवर्क पर भी यूजर के लिए कंटेंट उपलब्ध होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस फीचर को न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्जियन, बीबीसी और बिल्ड जैसे ब्रांड का साथ मिला है। भारत में द क्विंट, आज तक, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे और द इंडियन एक्सप्रेस के कंटेंट इस प्रोग्राम पर नज़र आएंगे। फेसबुक फिलहाल यूजर द्वारा इन कंटेंट के इस्तेमाल के तरीकों पर नजर रखेगा, फिर 2016 में इस प्लेटफॉर्म को अन्य मीडिया ब्रांड के लिए भी खोला जाएगा।

अब Motorola Moto X Style फोन को मिल रहा एंड्रायड मार्शमैलो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।