विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Motorola Moto X Style फोन को मिल रहा एंड्रायड मार्शमैलो

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 13 Nov 2015 04:32 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2015 04:36 PM (IST)

सितंबर में गूगल ने एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्‍टम 6.0 मार्शमेलो को लॉन्च किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद Motorola समेत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सितंबर में गूगल ने एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो को लॉन्च किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद Motorola समेत कई कंपनियों ने अपने फोन की लिस्ट जारी की थी जिसमें बताया गया था कि किन फोंस को एंड्रायड का लेटेस्ट अपडेट 6.0 मार्शमेलो का अपडेट मिलेगा।

वहीं आज कंपनी ने Motorola Moto X Style और Moto X 2 के लिए एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट दे दिया है। कंपनी ने जानकारी अपने ब्लॉग के माध्यम से दी है।

भारत में Moto X Style के लिए एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो अपडेट की उपलब्धता के बारे में Motorola Mobility ने घोषणा कर दिया है। Motorola Moto X Style का अपडेट भारत और ब्राजील दोनों जगह दिया गया है जबकि Moto X 2 का अपडेट फिलहाल सिर्फ ब्राजील के लिए ही है।

कंपनी ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है कि अगले कुछ सप्ताह में इन फोन के लिए अपडेट का कार्य पूरा हो पाएगा। यदि आपका फोन अपडेट पाने में समर्थ है तो आपको खुद ही नोटिफिकेशन मिल जाएगा। Motorola Moto X Pure edition के लिए भी अपडेट देना शुरू कर दिया गया है।

नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आपको फलोटिंग मेन्यू और डोज जैसे फीचर देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही सिक्योरिटी के मामले में एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है। वहीं एंड्रायड का वॉइस असिस्टेंट गूगल नाउ फीचर भी पहले की अपेक्षा ज्यादा सटीक और अडवांस हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही Motorola ने यह घोषणा की थी कि वह किन फोन को एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट मिलेगा। मोटोरोला द्वारा एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट दिए जाने वाले फोन में Moto X Play, Moto Turbo, Moto G (3 जेनरेशन), Moto G (2 जेनरेशन) और Moto X (2 जेनरेशन) का नाम शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।